Ladli Behna Yojana : आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन का उपहार, बढ़ सकती है योजना की राशि, CM कर सकते है ये 2 बड़े ऐलान

cm ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन बेहद खुशियों भरा होने वाला है। आज रविवार 27 अगस्त को सीएम शिवराज सिंह चौहान सभी बहनों को रक्षाबंधन का बड़ा उपहार देंगे। खबर है कि आज जंबूरी मैदान पर प्रस्तावित लाड़ली बहना सेना के सम्मेलन में सीएम बहनों को हर माह दिए जाने वाले एक हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये करने की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर में सब्सिडी को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान कर सकते है।इस सम्मेलन में एक लाख से अधिक बहनों को आमंत्रित किया गया है।

सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान आज रविवार को प्रदेश की लाड़ली बहनों के हित में आवश्यक सुविधाओं की जानकारी देंगे।बहनों के आर्थिक स्वावलंबन के सशक्तिकरण के साथ जीवन में नए प्रसन्नता वर्धक संदेश के लिए यह विशेष सम्मेलन राजधानी में जंबूरी मैदान में रविवार 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। सीएम चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।वही आगामी सप्ताह प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए।बता दे कि वर्तमान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि उनके खातों में पारिवारिक आवश्यक खर्चों के लिए प्रदान की जा रही है।

 6 लाख नई पात्र बहनों को सितंबर से मिलेंगे पैसे

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2.0 के तहत 21 से 22 वर्ष की 4 लाख 77 हजार से ज्यादा महिलाएँ योजना के लिए पात्र बनी है।
  • एक लाख 26 हजार ट्रेक्टर स्वामी परिवार की महिलाओं को भी हर माह 1 हजार रूपये दिए जाएंगे। योजना में पूर्व में 23 से 60 वर्ष की लगभग 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को एक हजार रूपये प्रति माह उनके खातों में अंतरित किए गए।
  • सीएम द्वारा योजना के लिए पात्रता की आयु सीमा को 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष तथा ऐसी महिलाएँ जिनके परिवार में ट्रेक्टर है को भी योजना का लाभ देने का निर्णय लिया।
  • इसमें प्रदेश की 4 लाख 77 हजार 199 महिलाएँ हर माह एक हजार रूपये का लाभ पाने के लिए पात्र हो गई है।
  • जिनके परिवार में टेक्टर होने के कारण आपत्र थी ऐसी 1 लाख 26 हजार 80 महिलाएँ भी अब लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।

योजना के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट/पात्रता

समग्र आईडी,आधार कार्ड, बैंक खाता , पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए। साथ ही आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। वहीं, डीबीटी भी सक्रिय होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी,जिसे आपको भरना है।
  • आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा। आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।
  • आप अपने ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या फिर कैंप से फॉर्म ले सकते हैं।आपको ये फॉर्म भर कर लाडली बहना पोर्टल पर दर्ज करना है।
  • जब आप फॉर्म दर्ज करें तब महिला का फोटो लिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन संख्या रसीद आवेदक को दी जाएगी।

https://twitter.com/Harshvschouhan/status/1695641627187171444

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews