Ladli Behna Yojana : 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को लेकर CM का बड़ा बयान, रक्षाबंधन से पहले मिलेगा तोहफा, सितंबर में आएगी चौथी किस्त

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 1.25 करोड़ लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। 5 दिन बाद 27 अगस्त को सवा करोड़ लाड़ली बहनों एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम  ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना में सवा करोड़ बहनों के खाते में राज्य सरकार हर माह एक हजार रूपए डाल रही है। एक वर्ष में बहनों के खातों में 15 हजार करोड़ रूपए पहुँचेंगे। योजना की राशि ₹1 हजार तक सीमित नहीं रहेगी, इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर ₹3 हजार प्रतिमाह करूंगा।

राशि को बढ़ाकर करुंगा 3000

सीएम ने आगे कहा कि माताओं-बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने की योजना है लाड़ली बहना योजना। योजना में एक हजार की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपये प्रतिमाह तक किया जायेगा। सीएम शिवराज ने कहा कि आगामी 30 अगस्त को रक्षा-बंधन पर्व है। बहनों को भाई का उपहार मिलने वाला है। आगामी 27 अगस्त को दोपहर 1.00 बजे महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा। फूल बरसाकर स्वागत करने वाली लाड़ली बहनों की राह में कभी कांटे आने नही दिए जाएंगे। हम मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का इतिहास बनाएंगे। लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 15 हजार करोड़ रूपए का प्रबंध किया है।

भोपाल में 27 अगस्त को बड़ा कार्यक्रम 

  • सीएम शिवराज 27 अगस्त को जम्बूरी मैदान भोपाल में अपनी सवा करोड़ लाडली बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाएंगे, इसके लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
  • इसके तहत हर जिले के कलेक्टर को टारगेट दिया गया है कि सभी बहनों को सुविधा और सम्मान के साथ भोपाल तक पहुंचाएं। प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने एवं महिलाओं की हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी लाभ के लिए “लाडली बहना सेना” का गठन किया गया है।
  • महिला सम्मेलन के लिए आयुक्त महिला एवं बाल विकास ने इस संबंध में निर्देश दिए है कि जिले से प्रतिभागियों एवं कार्यक्रम के लिए ऐसी महिला प्रतिभागियों का चयन किया जाये जो योजना की हितग्राही तथा लाडली बहना सेना की सदस्य भी हों।
  • लाडली बहनों के लिये किसी प्रकार का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है तो यह सुनिश्चित करें कि लाडली बहना सेना के सदस्य उसी ड्रेस कोड में कार्यक्रम में सहभागी हों।

योजना के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट/पात्रता

समग्र आईडी,आधार कार्ड, बैंक खाता , पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए। साथ ही आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। वहीं, डीबीटी भी सक्रिय होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी,जिसे आपको भरना है।
  • आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा। आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।
  • इसके अलावा आप अपने ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या फिर कैंप से फॉर्म ले सकते हैं।आपको ये फॉर्म भर कर लाडली बहना पोर्टल पर दर्ज करना है।
  • जब आप फॉर्म दर्ज करें तब महिला का फोटो लिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन संख्या रसीद आवेदक को दी जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews