
Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत अब अक्टूबर से सभी बहनों के खाते में 1000 रुपए की बजाय 1250 रुपए आएंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए है। खबर है कि इस बार 7 दिन पहले राशि जारी की जा सकती है। वही सीएम शिवराज ने 21 से 23 वर्ष की अविवाहित बहनों को भी लाड़ली बहना योजना में शामिल करने का ऐलान किया है। जल्द ही इन बहनों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।माना जा रहा है कि इस ऐलान के बाद हितग्राहियों की संख्या 1.40 लाख के आसपास हो जाएगी।
250 रु के मान से बढ़ाते हुए 3000 करेंगे राशि
शनिवार को सीहोर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस की गई 21 से 23 वर्ष की अविवाहित बहनों को भी लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित करने की बात को दोहराते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। इस योजना से बहनों को घर परिवार के साथ ही समाज में भी सम्मान मिला है। मैंने बहनों को पैसे ही नहीं, सम्मान भी दिलवाया है। लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से अब बहने अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रही है।
सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रूपए प्रति महीने मिलने वाली राशि को अब 1250 रूपए कर दिया गया है। हर लाड़ली बहना को 250 रूपए के मान से बढ़ाते हुए 3000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। आसान शब्दों में कहें तो अक्टूबर से हर महीने 1250 रुपये मिलेंगे फिर जब पैसों की व्यवस्था हो जाएगी तो ये राशि बढ़कर 1500 रुपये हो जाएगी फिर धीरे धीरे बढ़कर 1750 रुपये, 2000 रुपये, 2250 रुपये, 2500 रुपये धीरे धीरे ये राशि बढ़कर 3000 रुपये हो जाएगी।
इस बार 7 दिन पहले जारी होगी किस्त, सीएम कर सकते है बड़ा ऐलान
खबर है कि इस बार शिवराज सरकार लाड़ली बहना के खातों में राशि 7 दिन पहले ट्रांसफर करेगी। 3 अक्टूबर को सीएम शिवराज का शहडोल में लाडली बहनों के साथ एक कार्यक्रम प्रस्तावित है और माना जा रहा है कि वहीं से 10 की जगह 3 अक्टूबर को बहनों के खाते में किश्त जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा आखरी चुनावी दांव खेलते हुए सीएम एक बार फिर 250 रुपए और राशि बढ़ाने का ऐलान कर सकते है। इसका कारण आचार संहिता है, खबर है कि 4 अक्टूबर को वोटर लिस्ट फाइनल होते ही 15 अक्टूबर से पहले कभी भी आचार संहिता का ऐलान हो सकता है, ऐसे में सरकार कोई बड़ा ऐलान या घोषणा नहीं कर पाएगी, ऐसे में 3 अक्टूबर का दिन चुना गया है।
अक्टूबर से खाते में आएंगे 1250 रुपए
गौरतलब है कि सीएम शिवराज ने जब इस योजना की घोषणा की थी तब उन्होंने हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया था और इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने एक दूसरी घोषणा करते हुए कहा था कि हम 1000 रुपये पर नहीं रुकेंगे इसे धीरे धीरे 3000 रुपये महीना पर ले जायेंगे।हाल ही में सीएम शिवराज ने अपना वादा निभाते हुए रक्षाबंधन पर राशि में 250 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी, इसके लिए राखी से पहले 27 अगस्त को बहनों के खातों में 250 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे और फिर 10 सितंबर को 1000 रुपए जारी किए थे , लेकिन अब अक्टूबर से हर महीने बहनों के खाते में 1250 रुपये आएंगे।इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर, घर का भी मिलेगा लाभ
- लाड़ली बहनों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया भी जारी है। योजना में विभिन्न आवास योजनाओं में आवास सुविधा का लाभ मिलने से छूट गये परिवारों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना में अपना आवास मिलेगा। योजना से 4 लाख 75 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। योजना में प्रधानमंत्री आवास, आवास प्लस में शामिल नहीं हुए परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। जो सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 एवं आवास प्लस की सूची में शामिल नहीं हैं तथा उन्हें किसी भी सरकारी योजना में आवास नहीं मिला है।
- योजना में ऐसे परिवार भी शामिल होंगे जिनके पास पक्की छत वाले मकान नहीं है अथवा जो दो कमरों तक के कच्चे मकानों में निवासरत है। ऐसे परिवार जिनकी मासिक आय 12 हजार रु से कम है तथा परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं है।2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित और 5 एकड़ से अधिक और असिंचित कृषि भूमि होने पर इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। जिन परिवारों के पास मोटर युक्त चौपहिया वाहन है वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। परिवार का कोई सदस्य शासकीय सेवा में हो, तो भी इस योजना की पात्रता नहीं होगी।
- आवश्यक दस्तावेज में समग्र आईडी, आधार नम्बर, बैंक खाता, मनरेगा जॉब कार्ड (यदि उपलब्ध हो), लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक (केवल लाड़ली बहनों के लिए) है। प्राप्त आवेदनों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जिला पंचायत अधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद राज्य सरकार द्वारा पात्र परिवारों को आवास आवंटन की कार्यवाही की जाएगी।

लाड़ली बहनों…
झूमो, नाचो, गाओ और उत्सव मनाओ
क्योंकि, अक्टूबर से आपके खाते में आएंगे ₹125021 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित बहनों को भी भैया शिवराज का उपहार
"लाड़ली बहना योजना में जुड़ेगा नाम" pic.twitter.com/DtBSAHLWJN— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) September 24, 2023
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कार्यक्रम में सबसे पहले कन्यापूजन किया। उसके बाद कार्यक्रम में आई लगभग 1500 लाडली बहनों का सम्मान शॉल श्रीफल देकर किया और कहा कि लाडली बहनों को पहले 1000 मिलते थे अब अक्टूबर से 1250 रुपये मिलेंगे।
— Energy Department, MP (@Energy_MPME) September 23, 2023
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

