Ladli Behna Yojana 2025 : मप्र के बजट में लाड़ली बहनों को मिला ये तोहफा, क्या बढ़ेगी योजना की राशि? जानें अपडेट

बजट से एक दिन पहले राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने विधानसभा में स्पष्ट किया था कि राज्य सरकार कोई भी जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं करेगी।
संबल योजना अनुग्रह सहायता राशि

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश कर दिया है, इस बजट में किसान, युवाओं और महिलाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को केंद्र की योजना से जोड़ने का ऐलान किया है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से जोड़ेंगे। राज्य सरकार लाड़ली बहना के हितग्राहियों को केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना से भी जोड़ेगी।यह सभी योजनाएं केंद्र सरकार की योजनाएं हैं जिन्हें लाडली बहना योजना से जोड़ा जा रहा है। हालांकि राशि बढ़ाए जाने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। फिलहाल योजना की राशि 1250 रुपए ही मिलेगी।बजट में लाडली बहनों के लिए 18,669 करोड़ प्रस्तावित किए हैं।

बंद नहीं होगी कोई भी योजना

बजट से एक दिन पहले राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने विधानसभा में स्पष्ट किया था कि राज्य सरकार कोई भी जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं करेगी। राज्यपाल के इस बयान से योजना के बंद होने की अफवाहों पर भी विराम लग गया।इससे पहले सीएम मोहन ने भी स्पष्ट किया था कि लाडली बहना योजना बिना रोक टोक के लगातार चलती रहेगी।

लाड़ली बहना योजना में हर माह मिलते है 1250 रु

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को लाभ मिलता है।
  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
  • इसका लाभ लेने के लिए महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
  • अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।
  • यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।

अप्रैल में आएगी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त

होली से पहले 8 मार्च शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम मोहन यादव ने 1.27 करोड़ बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त के 1552.73 करोड़ की राशि और 26 लाख बहनों के खाते में सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 55.95 करोड़ की राशि अंतरित कर दी है।अब अगली 23वीं किस्त अप्रैल में जारी होगी।फिलहाल प्रदेश में लाडली बहना योजना की राशि नहीं बढ़ेगी और योजना की राशि 1250 रुपए ही मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews