Lok Sabha Election : कांग्रेस की CEC बैठक आज, MP-CG समेत कई राज्यों की लोकसभा सीटों पर मंथन! जल्द आएगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Lok Sabha Election : कांग्रेस की CEC बैठक आज, MP-CG समेत कई राज्यों की लोकसभा सीटों पर मंथन! जल्द आएगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Lok Sabha Elections CEC Meeting : आज सोमवार शाम को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति यानी सीईसी की दूसरी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। संभावना है कि दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में होने वाली इस बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हो सकते है। खबर है कि इस बैठक में कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली और मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर चर्चा हो सकती है।

आज दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक

दरअसल, लोकसभा चुनाव में अब कम ही वक्त बचा है, कभी भी चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर मंथन का दौर तेजी से जारी है, हर कोई जिताऊ उम्मीदवार पर दांव लगा रहा है। हालांकि भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की एक एक सूची जारी हो चुकी है और अब आगे के नामों के बैठकों का दौर चल रहा है। आज दिल्ली में सीईसी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें 100 से ज्यादा नामों पर मंथन किया जा सकता है।

एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर भी होगा मंथन

खबर है कि इस बैठक में मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर मंथन किया जाएगा और आधे नामों का ऐलान इसी हफ्ते किया जा सकता है।इस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और सीईसी मेंबर ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे।सुत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत और लोकसभा चुनाव के लिए उतारे गए उम्मीदवारों को देखते हुए कांग्रेस भी कई बड़े नेताओं पर दांव लगा सकती है। वही राजस्थान के लिए सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद  रणदीप सुरजेवाला, अशोक गहलोत के बेटे, सीपी जोशी और महेश जोशी जैसे नामों पर भी चर्चा हो सकती है।इसी तरह अन्य राज्यों पर भी फोकस रहेगा।

8 मार्च को जारी की गई थी पहली लिस्ट

इससे पहले 7 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक के बाद ही 8 मार्च को 39 उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट को जारी किया गया था।इसमें 15 पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों , 24 सीटों पर एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग को मौका दिया गया था। 8 मार्च को जारी लिस्ट में 39 उम्मीदवारों में से 16 उम्मीदवार केरल, 7 कर्नाटक, 6 छत्तीसगढ़, और 4 तेलंगाना के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। वहीं मेघालय से 2, और एक-एक उम्मीदवार नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप के शामिल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews