Lok Sabha Election 2024 : ‘मैं तो अखाड़े का पहलवान हूँ’ सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज़, कहा ‘मध्य प्रदेश के नवाचारों से पूरा देश सीखेगा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर सबसे ज़्यादा मतों से जीतने वाली सीट में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला वॉर रूम का बहुत सकारात्मक प्रभाव हुआ है। वहीं इस बार चुनावों में जिस तरह के नवाचार हुए हैं उससे मतदान प्रतिशत भी बढ़ा है।
CM

Lok Sabha Election 2024 : सीएम मोहन यादव ने कहा है कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में बनाए गए महिला वॉर रूम उनकी पार्टी के लिए एक अलग अनुभव है। निर्वाचन प्रक्रिया से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए ये प्रयास बेहद सफल साबित हो रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वो तो अखाड़े के पहलवान हैं और चाहते हैं कि सामने कोई हो तो अपना दांव बताएँ। उन्होंने ताज कसते हुए कहा कि कांग्रेस यहाँ मैदान छोड़कर ही भाग गई है।

इंदौर सीट को लेकर सीएम ने कांग्रेस पर किया तंज़ 

मध्य प्रदेश में चौथे चरण के मतदान के साथ ही यहाँ चुनाव समाप्त हो जाएँगे। बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि वो प्रदेश की सभी 29 सीटों पर परचम लहराएगी। सोमवार को उज्जैन में अपना वोट डालने के बाद सीएम मोहन यादव भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बनाए गए महिला वॉर रूम में स्थिति का जायज़ा लेने पहुँचे और यहाँ उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत भी की। इस मौक़े पर इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी न होने पर उन्होंने कटाक्ष किया और कहा कि ‘मैं तो अखाड़े का पहलवान हूँ ये मानकर चलता हूँ। सामने वाला हो तो मैं अपने दांव बताऊँ। कोई है ही नहीं सामने इसीलिए तो मुसीबत है। वो तो मैदान ही छोड़ गए’। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इंदौर सबसे ज़्यादा मतों से जीतने वाली सीट में शामिल रहेगा।

‘एमपी बनेगा देशभर के लिए मिसाल’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने महिला वॉर रूम बनाकर जो प्रयोग किया है उसका असर पोलिंग बूथों पर दिख रहा है। महिलाओं की लंबी लाइनें सकारात्मक संकेत है। कांग्रेस ने महिलाओं को लेकर जितनी ग़लत बातें की है, उसका हिसाब बहनें चुका रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश में चुनावों को लेकर किए गए नवाचारों पर उन्होंने कहा कि कई तरह के बेहतरीन प्रयोग किए गए हैं और निश्चित रूप से इसका अलग मतदान प्रतिशत पर पड़ा है। सीएम ने कहा कि हमसे कई दूसरे राज्य सीखेंगे और प्रदेश में बेहद शांतिपूर्ण तरीक़े से पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई है जिसका हमें संतोष है।

[dgv_vimeo_video id=”945748434″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews