सनी लियोन को साधुओं की धमकी, “माफी नहीं मांगी तो देश में नहीं रहने देंगे”

सनी लियोन को साधुओं की धमकी, “माफी नहीं मांगी तो देश में नहीं रहने देंगे”

मथुरा, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन (Sunny Leone) खुद पर फिल्माए गए नए गाने को लेकर विवादों में घिर गई है। कृष्ण की नगरी मथुरा (Mathura) में उनके गाने पर डांस को लेकर भारी बवाल हो गया है। साधु संत (Sadhus) इसे बैन (ban) करने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर चार दिन पहले सनी लियोन का गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ रिलीज हुआ है। यह गाना किस कदर पॉपुलर हुआ है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी लगभग 90 लाख बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। हालांकि इस गाने को लेकर लोगों को भारी आपत्ति है। सनी ने इसमें जिस तरह का डांस किया है, लोगों का कहना है कि वह साफ तौर पर धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाता है। मथुरा के साधु-संतों इस गाने पर किए गए नृत्य के खिलाफ हो गए हैं।

Read More : जीवन में जरूरी है “सेहत से संवाद” – प्रवीण कक्कड़

उनका कहना है कि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस लगती है। राधा हमारे लिए बेहद पूजनीय है। वृंदावन में रहने वाले संत नवल गिरी महाराज ने सरकार से अपील की है कि इस गाने के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए और सनी लियोन के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो साधु संत कोर्ट की शरण लेने पर मजबूर होंगे। सनी लियोन ने अगर अपना डान्स नहीं हटाया और माफी नहीं मांगी तो उन्हें देश में भी नहीं रहने दिया जाएगा।

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस डांस ट्रैक गाने का काफी समय से इंतजार था। लेकिन आते ही जिस तरह से यह विवादों में घिरा है, उसे देखते हुए लगता नहीं कि यह नया साल देख पाएगा। गायिका कनिका कपूर और अरदम चक्रवर्ती ने इस गाने को रीक्रिएट करके गाया है। यह गाना 1960 की फिल्म कोहिनूर में मोहम्मद रफी द्वारा गाए ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाने का रीक्रिएट है

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews