MP Budget Session: राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विपक्ष का हंगामा, विधानसभा की कार्यवाही गुरूवार तक स्‍थगित, जानें आज सदन में क्या क्या हुआ

The-first-session-of-the-assembly-today

MP Assembly Budget Session 2024 : आज बुधवार से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। आज पहले दिन सदन की कार्रवाई राज्यपाल मंगूभाई छगन भाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। राज्यपाल जब अपना अभिभाषण पढ़ रहे थे, उसी दौरान कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

विपक्ष का हंगामा, लहराई भाजपा संकल्प की प्रतियां

कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा के संकल्प पत्र की प्रतियां सदन में लहराई और नारेबाजी शुरू कर दी, इसके बाद राज्य सरकार पर जनता से धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन कर गए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि अभिभाषण में धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल , गेहूं का मूल्य 2700 रुपये और 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का उल्लेख नहीं है। इधर, राज्यपाल का अभिभाषण पूरा होने के बाद कृतज्ञता ज्ञापन रामेश्वर शर्मा ने प्रस्तुत किया और फिर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर  ने सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राज्यपाल के अभिभाषण के मुख्य अंश-

  • बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने अभिभाषण में मप्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में 50 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया है।
  • मध्य प्रदेश में श्री राम और श्री कृष्ण के जहां जहां कदम पड़े उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। 724 किलोमीटर लंबी 10000 रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं शुरू की गई।आने वाले समय में केन-बेतवा, पार्वती- कालीसिध-चंबल लिंक परियोजना प्रदेश विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
  • राज्य सरकार का पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातीय के हित में विभिन्न काम शुरू करने के निर्णय से 23 जिलों में बैगा सहरिया एवं भारिया जनजाति के 11 लाख से अधिक भाई बहन लाभांवित होंगे।
  • तीर्थ स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी

विधानसभा में उठाएंगे हरदा ब्लास्ट मामला : कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हरदा हादसे को शासन-प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कहा कि कल विधानसभा में हरदा का मामला उठाएंगे। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि हरदा मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे। 2022 में भी फैक्ट्री को सील किया गया था, फिर कैसे शुरू हो गई ? मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख सहायता राशि देने की मांग की है।राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने हरदा घटना को लेकर कहा कि सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी, मामले को बेवजह तूल देना विपक्ष का काम ही है, आगे ऐसे मामले ना आए इसको लेकर भी सख्त है।

13 दिवसीय सत्र, 9 बैठकें होंगी

  • यह सत्र 13 दिवसीय होगा और इसमें कुल नौ बैठकें होगी। आज 7 फरवरी को बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। इसके बाद 8 फरवरी को प्रश्नोत्तर-शासकीय कार्य,
  • 9 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य, अशासकीय कार्य, 10-11 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया है।
  • 12-13-14-15 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. 13 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य होगा। इसके बाद 16 फरवरी को प्रश्नोत्तर शासकीय, अशासकीय कार्य, 17-18 फरवरी को अवकाश और 19 फरवरी को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य किया जाएगा।
  • इसमें 1 हजार 163 तारांकित प्रश्न शामिल किए गए हैं, इस सत्र के लिए 2303 सवाल भेजे गए हैं, जिसका जवाब मोहन सरकार के सात मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, कृष्णा गौर, धर्मेन्द्र लोधी, दिलीप अहिरवार , राधा सिंह, गौतम टेटवाल, प्रतिमा बागरी देंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews