MP Budget Session 2024 : मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से, हरदा हादसे समेत इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, हंगामे के आसार

MP Budget Session 2024 : मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से, हरदा हादसे समेत इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, हंगामे के आसार

MP Assembly Budget Session 2024 : आज 7 फरवरी से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है रहा है, जो 19 फरवरी तक चलेगा। आज के सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगु भाई छगनभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इसके बाद अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव लाया जाएगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा लोकसभा चुनाव के चलते अंतरिम बजट पेश करेंगे, इसके बाद जुलाई में मानसून सत्र के दौरान मप्र का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

13 दिवसीय सत्र, 9 बैठकें होंगी

  • यह सत्र 13 दिवसीय होगा और इसमें कुल नौ बैठकें होगी। आज 7 फरवरी को बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। इसके बाद 8 फरवरी को प्रश्नोत्तर-शासकीय कार्य, 9 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य, अशासकीय कार्य, 10-11 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया है।
  • 12-13-14-15 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. 13 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य होगा। इसके बाद 16 फरवरी को प्रश्नोत्तर शासकीय, अशासकीय कार्य, 17-18 फरवरी को अवकाश और 19 फरवरी को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य किया जाएगा।
  • इसमें 1 हजार 163 तारांकित प्रश्न शामिल किए गए हैं,  इस सत्र के लिए 2303 सवाल भेजे गए हैं, जिसका जवाब मोहन सरकार के सात  मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, कृष्णा गौर, धर्मेन्द्र लोधी, दिलीप अहिरवार , राधा सिंह, गौतम टेटवाल, प्रतिमा बागरी देंगे।

हंगामे के आसार, हरदा हादसे समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

इस सत्र में मोहन सरकार अनुपूरक बजट और लेखानुदान प्रस्तुत करेगी। इस सत्र के दौरान जमकर हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। हरदा मामले को लेकर कांग्रेस मोहन सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसके अलावा किसान धान-गेहूं खरीदी, लाडली बहनों ,450 रुपए में गैस सिलेंडर जैसे मुद्दों पर भी सरकार की घेरबंदी की तैयारी है। इसके लिए कांग्रेस ने 6 फरवरी को बैठक भी बुलाई थी, जिसमें सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews