MP Congress Second List : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, शामिल किए 88 नाम, दतिया और पिछोर में बदले प्रत्याशी

MP Congress second list

MP Congress Second List : कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कई दिग्गजों को टिकट दिया गया है।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जहां 86 सीटों पर मंथन हुआ। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेऔर और CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन 15 अक्टूबर को अपनी पहली सूची घोषित की थी। इसमें 144 नामों का ऐलान किया गया था।

88 प्रत्याशियों के नाम की सूची घोषित

अब कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों के साथ अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने दतिया, पिछोर और गोटेगांव सीट पर प्रत्याशियों के चेहरे में बदलाव किया है। दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर में शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव से शेखर चौधरी को जगह नर्मदा प्रजापति को टिकट दिया।

दतिया, पिछोर, गोटेगांव में बदलाव

कांग्रेस की आज सुबह ही दिल्ली में CWC की मीटिंग संपन्न हुई थी जिसके आज दूसरी लिस्ट आने की लगातार कयास लगाए जा रहे थे। साथ ही दतिया और पिछोर की सीट को लेकर भी बदलाव का निर्णय लगभग था।

इन इन को उतारा मैदान में

कांग्रेस ने दिमनी से रविन्द्र सिंह तोमर, मोरेना से दिनेश गुर्जर, भिंड से राकेश चतुर्वेदी, ग्वालियर में प्रद्युमन तोमर के खिलाफ सुनील शर्मा, खुरई से राकेश राजपूत, विकयराघ्वगढ से नीरज बघेल, बागली से गोपाल भोंसले, खातेगांव से दीपक जोशी, रतलाम से पारस सकलेचा, जावरा से हिम्मत श्रीमल को टिकट दिया है। इन सभी प्रत्याशियों को मिलाकर कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची में 144 और दूसरी सूची में 88 (पुरानी तीन सीट मिलाकर) की घोषणा की है।

130 नंबर विधानसभा पर बाकी है घोषणा

गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस ने अभी केवल 229 सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। विधानसभा नंबर 130 यानी आमला यह अभी भी किसी सूची में नहीं शामिल की गई है। यह वही विधानसभा क्षेत्र है जहां से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के चुनाव लड़ने की बातें चल रही हैं। लेकिन यह तब तक मुमकिन नहीं हो सकता जब तक बांगरे का इस्तीफ़ा मंज़ूर नहीं हो जाता है।

बाकी लिस्ट इस प्रकार

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”538227″ /]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews