MP New Cabinet : मोहन के सीएम बनते ही अब मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी निगाहें, कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका, दिल्ली से फाइनल होंगे नाम!

MP New Cabinet expansion : डॉ मोहन यादव के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही अब सियासी गलियारों में मोहन मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई है।खबर है कि सीएम के नाम की तरह ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर फैसला भी दिल्ली हाई कमान और संगठन द्वारा लिया जाएगा। यहां बड़े नेताओं के साथ चर्चा के बाद नए मंत्रियों के नामों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा, इसके लिए सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली जा सकते है । संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते में मंत्रिमंडल विस्तार कर नए मंत्रियों को शपथ भी दिलाई जा सकती है।

मोहन कैबिनेट में शामिल हो सकते है कई बड़े नेता

खबर है कि जातिगत समीकरणों को साधते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है, इसमें कई बड़े नेताओं के नाम शामिल रहेंगे, क्योंकि इस बार कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल और रीति पाठक जैसे कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा गया था और वे जीत हासिल कर पार्टी की उम्मीदों पर भी खरे उतरे है, ऐसे में उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना तय माना जा रहा है। वही कई नाम चौंकाने वाले भी हो सकते है, क्योंकि जिस तरह से  बीजेपी ने सीएम के नाम को लेकर चौंकाया था ठीक उसी तरह मंत्रिमंडल के विस्तार में भी कई चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं।इसके अलावा कुछ महिला विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली से फाइनल होंगे नाम

चर्चा तो यह भी है कि बीजेपी हाई कमान के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर मंथन कर रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व के सामने इस बार मंत्रियों का चयन और फिर विभागों का बंटवारा बेहद चुनौती भरा होने वाला है।खबर है कि सभी की राय के बाद संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री दो-तीन दिन में दिल्ली भी जा सकते हैं।सुत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी गुजरात का फॉर्म्यूला अपना सकती है, क्योंकि इस बार सीएम के साथ 2 डिप्टी सीएम बनाए गए है। वही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews