Madhya Pradesh: बीजेपी नेता का वायरल वीडियो- ‘सरकार तो राजा साहब की थी’

बीजेपी

भोपाल, हरप्रीत कौर रीन । “राजा साहब की सरकार होती तो हमारे बहुत काम होते थे।” राजा साहब नाम से यह संबोधन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के लिए किया जा रहा है और राजा साहब की तारीफ में कसीदे गढ़ने वाला यह महाशय पार्षद पति और बीजेपी मंडल अध्यक्ष राकेश जैन (BJP Mandal President Rakesh Jain) है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: 4 सिस्टम एक्टिव, मप्र के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Video Viral) हो रहे एक वीडियो (Viral Video) में राकेश जैन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने बैठकर अपनी ही पार्टी की जमकर धज्जियां उड़ा रहे है।हालांकि वीडियो कब का है यह पता नही चल पाया है।लेकिन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा के सामने बैठे राकेश जैन चटखारे लेकर पार्टी की बख्खिया उधेड़ रहे है।

यह भी पढ़े.. BJP ने की अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति, यहां देखें लिस्ट

इसके साथ ही बीजेपी नेता राकेश जैन पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता (Uma Shankar Gupta) की हार के कारण भी गिनाते नज़र आ रहे है। स्मार्ट सिटी (Smart City) और खुद की कमियों के चलते पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता की हार का कारण बताते राकेश जैन जमकर बीजेपी की बुराई कर रहे है। इसके साथ ही वो समय आने पर कांग्रेस जॉइन करने की भी बात कह रहे है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद मामला बी जे पी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुँच गया है।

https://vimeo.com/581262247

नोट- एमपी ब्रेकिंग न्यूज(MP Breaking News) इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews