MP Weather : तापमान में उतार चढ़ाव, बदला हवाओं का रूख, नए सिस्टम से 15 मार्च के बाद बदलेगा मौसम, बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार

MP weather

MP Weather Update Today : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय 2 पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव बार बार बदलाव हो रहा है। हवाओं के रुख बदलने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में इजाफा हो रहा है और गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल कोई मजबूत प्रणाली सक्रिय ना होने के चलते वातावरण में नमी नहीं मिल पा रही है, ऐसे में 2-3 दिन मौसम का मिजाज इस तरह का बने रहने का अनुमान है।हालांकि 15 मार्च के बाद जबलपुर संभाग में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

जानिए क्या कहता मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में 2 मौसम प्रणालियां सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में मौजूद है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी ईरान और अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय हो गया है। इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है, जिससे दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।हवाओं में नमी नहीं रहने के कारण मौसम का अभी दो तीन दिन तक इसी बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख बदलने से एक बार फिर पारे में गिरावट आ सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से जबलपुर संभाग में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं से नमी आ रही है जिसके कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए हैं । पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी नमी आ रही है, जिससे वर्षा के आसार बने हुए हैं। राजस्थान और यूपी के मौसम में बदलाव के चलते ग्वालियर चंबल अंचल में इसका असर देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छा सकते हैं हालांकि बारिश के आसार कम है। लेकिन 15 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत है, जिससे 16 मार्च को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल-वर्षा के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews