MP Weather : छाए रहेंगे बादल, ग्वालियर-चंबल समेत इन जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, ओले गिरने की आशंका, जानें मौसम विभाग का अपडेट

MP Weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में आज सोमवार से बदलाव आना शुरू हो जाएंगे। 19 से 22 फरवरी तक प्रदेश का मौसम बिगाड़ा रहेगा।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरूवार तक उत्तरी हिस्से (ग्वालियर-चंबल संभाग) में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। हालांकि इंदौर और उसके आसपास बारिश के आसार नहीं है।

आज छाएंगे बादल, कहीं कहीं बारिश

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में उत्तरी कर्नाटक से लेकर दक्षिणी विदर्भ से मध्य छत्तीसगढ़ तक ट्रफ लाइन माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है और पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है, जिसके कारण मध्य-दक्षिण मप्र में अभी भी नमी आ रही है और मौसम बदल रहा है।भोपाल में 19 फरवरी और 20-21 फरवरी को ग्वालियर-चंबल में बादल छाए रहेंगे ।22 फरवरी तक ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलो में कहीं-कहीं वर्षा और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

एक साथ कई वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रणालियां सक्रिय है और हवाओं का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। वर्तमान में उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवाती हवाओं बना हुआ है।उत्तर और मध्य भारत के ऊपर ऊपरी क्षोभ मंडल में 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण भी मौसम में बदलाव आ रहा है।इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 23 फरवरी के बीच फरवरी को पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का चेतावनी जारी की गई है। भिंड, मुरैना और श्योपुर में ओलावृष्टि भी हो सकती है। सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी और जबलपुर में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। चंबल संभाग के जिलों में, ग्वालियर, सतना, रीवा, सतना, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।  सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी और जबलपुर में बारिश होने के साथ बिजली गिर सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews