MP Weather : अगले हफ्ते से फिर करवट लेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के संकेत, जानें पूर्वानुमान

MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Update Today : पिछले हफ्ते हुई बारिश-ओलावृष्टि के बाद अब एक बार फिर  प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है हालांकि सुबह-रात में सर्द हवाओं के चलते ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नही होगा लेकिन 10-12 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम खराब हो सकता है।इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को प्रदेश में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।लेकिन 10-12 मार्च को फिर एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है जिसकी वजह से कई जिलों बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर अमरकंटक, शहडोल जैसे जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा और बैतूल के साथ-साथ सिवनी में बारिश ओले गिरने की आशंका है।इससे 15 मार्च तक मौसम का मिजाज ठंडा ही बना रहेगा, इसके बाद बदलाव आएगा।

3 दिन सक्रिय होगा नया सिस्टम, ग्वालियर चंबल में भी दिखेगा असर

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आया पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होकर आगे बढ़ गया है, ऐसे में फिलहाल ग्वालियर-चंबल समेत प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मजबूत प्रणाली मौजूद नहीं है, जिसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में परिवर्तन देखाा जा रहा है।अभी 2-3 दिनों तक अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। 10 से 11 मार्च के आसपास हिमालय में एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी तीव्रता 13 मार्च से बढ़ेगी।इसके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है। 20 मार्च के बाद तापमान बढ़ने के बाद गर्मी होने लगेगी।मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews