MP Weather Update: हवाओं का बदला रूख, सुबह-शाम ठंड का अहसास, आज छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के संकेत, अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम

MP weather

MP Weather Updates: मार्च महीने में मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तापमान में परिवर्तन के चलते सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है, जिसके चलते 10 मार्च तक बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। आज बुधवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार जताए गए है।इधर, मोहन सरकार ने कलेक्टरों को ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे करने के निर्देश दिए है।

मध्य प्रदेश में आज भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख भी फिलहाल उत्तरी व उत्तर-पूर्वी है, जिसके चलते सुबह-रात ठंड का अहसास हो रहा है। मंगलवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज ग्वालियर और मुरैना में बौछार पड़ने का अनुमान है, वही प्रदेश के अन्य सभी हिस्से शुष्क बने रह सकते हैं।इस मौसम प्रणाली का असर 10 मार्च तक बने रहने की संभावना है। हालांकि 15 मार्च तक मौसम का मिजाज ठंडा ही बना रहेगा लेकिन 20 मार्च के बाद तापमान बढ़ने के बाद गर्मी का असर महसूस होने लगेगा।

आने वाले दिनों में फिर बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों हल्की बारिश और ओलावृष्टि फिर देखने को मिल सकती है।  नए सिस्टम के सक्रिय होने से जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा और बैतूल के साथ-साथ सिवनी में बारिश ओले फिर ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। इधर, मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्रतल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है, जिसके कारण पूर्वी हवाओं के साथ मप्र में उष्णता का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है।अफगानिस्तान से भी एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश कर चुका है। हालांकि इसकी तीव्रता कमजोर होने की वजह से प्रदेश के मौसम पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल 3-4 दिन मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा, लेकिन 10 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews