मंदसौर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी बोलेरो गाड़ी, दो महिलाओं की मौके पर मौत, कई अन्य घायल, रतलाम जा रही थी गाड़ी

accident

Mandsaur: मध्य प्रदेश के मंदसौर से खतरनाक रोड एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। नए साल के पहले दिन यानि सोमवार सुबह कार ट्रक में पीछे से घुस गई। इस एक्सीडेंट में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ट्रक गरोठ से रतलाम की तरफ जा रहा था। कार में सवार परिवार बांसवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

दरअसल, ट्रक का टायर फटने की वजह से पीछे से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। कार में 1 पुरुष और पांच महिलाएं सवार थी, जिनमे से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें मंदसौर के जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया है।

पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया ने ट्वीट कर कही ये बात

मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X पर मंदसौर में हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ‘मंदसौर से निकल रही 8 लाइन सड़क पर तड़के दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है, परिवार बांसवाड़ा का बताया जा रहा है गरोठ से रतलाम की ओर जा रहे ट्रक में घुसने के कारण दुर्घटना हुई मृतकों को श्रद्धांजलि परिवारजनों को संवेदना।’

– कमलेश सारडा की रिपोर्ट।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews