Melody : पीएम मोदी और पीएम मेलोनी की ‘मेलोडी’, खिलखिलाते हुए ली Selfie

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सेल्फी लेते हुए हुए कैमरे की तरफ़ देखा और कहा 'Hello from the melody team' और ये सुनते ही नरेंद्र मोदी ने ठहाका लगाया। अब सोशल मीडिया पर दो सितारों का ये सेल्फी-वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोगों को ये जुगलबंदी खूब पसंद आ रही है।
Selfie

PM Modi PM Giorgia Meloni #Melody : इटली में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण बातें हुईं…लेकिन कुछ ख़ास तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं आज हम उनकी बात करेंगे। ये है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की जो अब #Melody के नाम से मशहूर हो चुके हैं।

दो पीएम की ‘मेलोडी’

#Melody…ये नाम ख़ुद जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फ़ी लेते हुए कही। उन्होंने कैमरे की तरफ़ देखते हुए हाथ हिलाए और कहा ‘हैलो फ़्रॉम द मेलोडी टीम’ और ये सुनते ही प्रधानमंत्री मोदी ज़ोर से कहकहा लगाया। और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि इटली पहुँचने के बाद पीएम मोदी ने शुक्रवार को वहाँ की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाक़ात की और नमस्ते कहते हुए अभिवादन किया।

जी-7 शिखर सम्मेलन

जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शिरकत करने पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी सहित कई नेताओं से मुलाक़ात की। जी-7 यानी ग्रुप ऑफ सेवन दुनिया के सात शक्तिशाली देशों की संस्था है जिसका ग्लोबल ट्रेड और अंतर्राष्ट्रीय फ़ाइनेंशियल सिस्टम पर दबदबा है। ये सात देश हैं ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली और जापान। हालाँकि भारत इस समूह का हिस्सा नहीं है लेकिन उसे कुछ ख़ास सत्र में सहभागिता करने के लिए आमंत्रित किया गया था। भारत सहित कुछ अन्य देशों को भी आमंत्रण दिया गया जो जी सेवन का हिस्सा नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”958859537″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews