मोदी सरकार ने MP को दी बड़ी सौगात, प्रदेश को होगा फायदा, सिंधिया-शिवराज ने जताया आभार

मोदी सरकार ने MP को दी बड़ी सौगात, प्रदेश को होगा फायदा, सिंधिया-शिवराज ने जताया आभार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने मध्यप्रदेश (MP) को बड़ी सौगात देते हुए नीमच-रतलाम रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी। इसकी अनुमानित लागत 1095.88 करोड़ रुपये है।  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) का आभार जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर नीमच- रतलाम रेलवे लाइन (Neemuch Ratlam Railway Line) के दोहरीकरण की मंजूरी की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया – इससे जहां क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी, वहीं स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीँ रेल मंत्री ने ट्वीट के साथ रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लाभ से जुडी पोस्ट भी साझा की है। जिसमें रेल मंत्री ने बताया कि नीमच- रतलाम रेलवे लाइन का दोहरीकरण होने से कैप्टिव पावर प्लांट के लिए अधिक कोयले की ढुलाई संभव हो पायेगी, नए सीमेंट उद्योग के लिए लाइन का बेहतर उपयोग होगा, माल गाड़ियों और यात्री गाड़ियों की संख्या बढ़ेगी।

 ये भी पढ़ें – Video : स्कूली बच्चों से मिलकर बोले शिवराज – मैं तुम्हारी राह में बाधाओं को आने नहीं दूंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नीमच- रतलाम रेलवे लाइन के दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।  सीएम शिवराज ने ट्वीट किया – इससे न केवल नीमच व रतलाम को लाभ होगा, बल्कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें – दशहरा से पहले Scindia ने MP को दी बड़ी सौगात, आमजन को मिलेगा लाभ

उधर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।  सिंधिया ने ट्वीट किया – अधोसंरचना विकास से ही संपूर्ण विकास संभव है – चाहे रेलवे हो, हवाई मार्ग या सड़क मार्ग हो। मैं समूचे मध्यप्रदेश की ओर से केंद्रीय रेल मंत्री  का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 

ये भी पढ़ें – मोदी सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए शुरू की ये बड़ी योजना, मिलेगा लाभ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews