नए साल पर किसानों को तोहफा, मोदी सरकार ने DAP पर ज्यादा सब्सिडी देने का फैसला लिया

डीएपी (DAP) का मतलब है डाइ-अमोनियम फॉस्फेट होता है यह एक रासायनिक खाद (फर्टिलाइजर) होता है जो फसल और पौधों के लिए फास्फोरस और नाइट्रोजन का एक मुख्य सोर्स है।
PM Modi CBSE Result Congratulations

Modi government increase subsidy on DAP: केंद्र की मोदी सरकार ने नए साल के पहले दिन किसानों को बड़ा तोहफा दिया है , साल 2025 की पहली कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने DAP खाद बनाने वाली कम्पनियों को स्पेशल पैकेज देने के लिए मंजूरी दी है इससे अब किसानों को DAP पर ज्यादा सब्सिडी मिलेगी यानि उन्हें अब डीएपी खाद सस्ती पड़ेगी, सरकार ने डीएपी बनाने वाली कम्पनियों को सब्सिडी के अतिरिक्त और वित्तीय मदद देने का भी निर्णय लिया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट के फैसलों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने न सिर्फ डीएपी पर सब्सिडी बढ़ाने का फैसला लिया है साथ ही DAP खाद के लिए 3850 रुपये का एक मुश्त स्पेशल पैकेज देने की भी घोषणा की है, इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।

DAP का 50 किलो का बैग अब मात्र 1350 रुपये में

मंत्री ने बताया कि किसानों को DAP खाद की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने ले लिए  01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए NBS सब्सिडी के अलावा डाइअमोनियम फास्फेट (DAP) पर एकमुश्त विशेष पैकेज को मंजूरी दी है जिससे किसानों को किफायती मूल्य पर DAP मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले के बाद किसान को अब DAP का 50 किलो का बैग अब मात्र 1350 रुपये में मिल सकेगा।

पीएम फसल बीमा योजना पर भी फैसला 

  • DAP पर लिए गए महत्वपूर्ण फैसले के साथ ही मोदी सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को कैबिनेट ने 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।
  • 2021-22 से 2025-26 तक पीएम फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना पर 69,515.71 करोड़ का कुल व्यय होगा।
  • मोदी कैबिनेट ने नवाचार और प्रौद्योगिकी के लिए फंड के निर्माण को भी इस बैठक में मंजूरी दे दी। इसके तहत  824.77 करोड़ प्रोफाइल फंड का उपयोग योजना के तहत तकनीकी पहलों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।

ये होता है डीएपी का मतलब

डीएपी (DAP) का मतलब है डाइ-अमोनियम फॉस्फेट होता है यह एक रासायनिक खाद (फर्टिलाइजर) होता है जो फसल और पौधों के लिए फास्फोरस और नाइट्रोजन का एक मुख्य सोर्स है, डीएपी अमोनिया और फॉस्फोरिक एसिड की रिएक्शन से बनता है यह एक पानी में घुलने वाला फर्टिलाइजर है, यह तेजी से घुलने वाला है और इसमें हाई न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews