मोहन कैबिनेट गठन के बाद अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारें पर टिकी सबकी नजर… एक दो दिन में हो सकता है ऐलान

Mohan cabinet meeting

Mohan Yadav Cabinet : मध्य प्रदेश में  मोहन मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब सबकी निगाहें नव निर्वाचित मंत्रियों के विभागों पर टिकी हुई है। खास करके छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग के बंटवारे के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि एमपी में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा? क्या केन्द्र से आए नेताओं को बड़े विभाग का जिम्मा दिया जाएगा या फिर छग मुख्यमंत्री विष्णुसाय की तरह सीएम मोहन यादव भी बड़े विभाग अपने पास रखेंगे। खैर इन सब का जवाब एक दो दिन में मिल जाएगा जब मंत्रियों को अपने अपने विभाग मिल जाएंगे।

दिल्ली में शाह-नड्डा से मुलाकात, आज भोपाल लौटेंगे सीएम

दरअसल, पिछले 2 दिन से सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम यादव की अपने मंत्रियों के विभागों के बंटवारे समेत कई बड़े मुद्दों को लेकर दोनों नेताओं से चर्चा हुई । सुत्रों की मानें तो किस मंत्री को कौन सा विभाग देना है इस पर सहमति बन गई है। आज सीएम यादव दोपहर में वापस भोपाल आ रहे है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि अब बिना देरी किए एक दो दिन में मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। इसके बाद कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी और फिर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी से भी मिले यादव, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली में प्रवास के दौरान सीएम यादव ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से भी उनके निवास पर मुलाकात थी और फिर उनका बयान भी सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी से भेंट कर अत्‍यंत प्रसन्‍न हूं, मैंने उनसे प्रदेश के विकास एवं उनके मंत्रालय से संबंधित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की है, मुझे आशा है कि भविष्य में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में प्रदेश के स्थानीय निकाय और अधिक प्रगति करेंगे।

अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारें पर टिकी सबकी निगाहें

गौरतलब है कि डॉ मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उनके साथ बीजेपी विधायक जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।इसके बाद 25 दिसंबर मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था, इस दिन कुल 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी, इसमें 18 कैबिनेट मंत्री 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्री बनाए गए थे, लेकिन मंत्रिमंडल गठन के 5 दिन बीत जाने के बावजूद अबतक मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है, जबकी छत्तीसगढ़ में 29 दिसंबर शुक्रवार को सभी मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए है, ऐसे में अब सबकी निगाहें एमपी के मंत्रियों के विभागों के बंटवारें पर टिक गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews