मुरैना, संजय दीक्षित। ग्वालियर लोकायुक्त (gwalior lokayukt) की टीम ने जॉब कार्ड बनवाने के नाम पर फरियादी से रिश्वत लेने के मामले में रोजगार सहायक ( employment assistant) को गिरफ्तार किया है। मामला मुरैना (morena) के  कैलारस के पहाड़गढ़ जनपद पंचायत के नरहोली रोजगार सहायक का बताया गया है। दिनेश कुशवाह नामक रोजगार सहायक एक ग्रामीण से जॉब कार्ड (job card) बनाने के एवज में 3300 की रिश्वत (bribe) मांग रहा था।

आरोपी रिश्वत लेने के लिए बुलाई जगह पर खुद ही पहुंच गया। नरहोली गांव के ग्रामीण भरत लाल उमरिया ने दिनेश कुशवाहा से अपना व अपने परिजनों का जॉब कार्ड बनवाने के लिए कहा था। इस पर रोजगार सहायक दिनेश कुशवाहा ने उससे बोला की कुछ खर्चा पानी लगेगा। इसके लिए भरतलाल देने के लिए तैयार हो गया। रोजगार सहायक ने 3300 की मांग की।

[dgv_vimeo_video id=”616928049″]

Read More: Sagar News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते धराए वनरक्षक और वनपाल

फरियादी भरत लाल ने रोजगार सहायक से पैसे कम करने के लिए काफी मिन्नतें की लेकिन वह नहीं पसीजा। उसके बाद भरत लाल ने रोजगार सहायक दिनेश कुशवाहा की रिकॉर्डिंग ग्वालियर लोकायुक्त की टीम को दी। लोकायुक्त की टीम ने प्लानिग के तहत रोजगार सहायक को बुलाने के लिए कहा। उसके बाद भरतलाल ने दिनेश से कहा कि वह जोरा में आ गया है। उसे आकर रुपए ले जाए, उसके बाद दिनेश कुशवाहा जोरा पहुंच गए, भरत लाल ने जोरा के स्टेट बैंक के पास उसे बुलाकर तुरंत ही दिनेश ने 3300 रुपए दे दिए।दिनेश ने अपनी जेब में रुपए रख लिए।

[dgv_vimeo_video id=”616928957″]

तभी पास में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने दिनेश कुशवाहा को जेब में नोट रखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।जब उसके हाथ धुलवाए गए तो उनके हाथों से लाल रंग निकल रहा था। लोकायुक्त की टीम आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही कर रही है।