पहाडों की बर्फबारी ने MP में बढ़ाई ठंड, 15 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, भोपाल में टूटा 10 साल का रिकार्ड, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

इन मौसम प्रणालियों के शनिवार को कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा और रविवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि होगी।
mp Weather Update

MP Weather Update: लद्दाख और कश्मीर जैसे ऊपरी हिस्से में हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में बर्फीली हवाओं के कारण पचमढ़ी, मंडला, उमरिया, राजगढ़, भोपाल और मलाजखंड में रात का तापमान सबसे कम रहा।मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में रात के तापमान में और अधिक गिरावट आएगी और सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

एमपी मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाओं की वजह से दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से प्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं।अगले 24 घंटे में हवाओं का रुख बदलने से रविवार रात के तापमान में हल्की वृद्धि होगी लेकिन इसके बाद तेजी  से गिरावट आएगी। दिसंबर में सर्दी का असर और भी तेज होगा, जिससे शीतलहर, धुंध और कोहरे जैसी स्थिति बनेगी।

क्या कहता है एमपी का मौसम विभाग

वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात, राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात और बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवात हवा के ऊपरी भाग में बना हुआ है। प्रति चक्रवात के प्रभाव से लगातार सर्द हवाएं MP की तरफ आ रही हैं, जिससे पारे में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है।इन मौसम प्रणालियों के शनिवार को कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा और रविवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि होगी।

जानिए MP के 5 बड़े शहरों का एक्यूआई लेवल

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक्यूआई लेवल 253, जबलपुर में 151, उज्जैन में 188, ग्वालियर में 157 और इंदौर 194 एक्यूआई लेवल दर्ज हुआ।इससे पहले शुक्रवार की बात करें तो भोपाल का एक्यूआई लेवल 265,जबलपुर में 262, उज्जैन में 265, ग्वालियर में 260 और इंदौर में 133 एक्यूआई लेवल दर्ज हुआ था।

MP Weather : पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राजधानी भोपाल जिले में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यह तापमान पिछले 10 वर्ष में नवंबर माह का सबसे कम तापमान रहा ।
  • मंडला में 8.5 डिग्री, पचमढ़ी में 7.2 , भोपाल में 9.4, राजगढ़ में 9, जबलपुर में 9.2, नौगांव में 9.8 और बालाघाट में 9.7 डिग्री सेल्सियस जब ग्वालियर में 10.8 इंदौर में 12.8 डिग्री सेल्सियस उज्जैन में 11.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
  • भोपाल में 27.01 ग्वालियर में 27.6 इंदौर में 27.2 उज्जैन में 28.5 जबलपुर में 26.4 और मंडल में 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ हालांकि किसी भी जिले में दृश्यता को लेकर कोई विशेष कमी नहीं आई है।

weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews