MP Election : प्रत्याशियों के नामों पर दिल्ली में मंथन जारी, इन सीटों पर विशेष फोकस, अगले हफ्ते जारी हो सकती है लिस्ट, जानें अबतक की अपडेट

mp congress

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन कांग्रेस में अब भी प्रत्याशियों के नामों पर मंथन का दौर चल रहा है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग की बैठक हुई, जो देर रात तक चली, इसमें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रत्याशी के नामों पर चर्चा की गई। खबर है कि बैठक में वर्तमान विधायकों और लगातार हारने वाली 66 सीटों की स्थिति पर मंथन किया गया है। इस दौरान पूर्व सीएम और कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भी प्रत्याशियों के चयन को लेकर अपनी बात रखी। हालांकि अंतिम निर्णय  केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा ही लिया जाएगा।

100 सीटों पर हुई चर्चा,कई बड़े नेता हुए बैठक में शामिल

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हुई बैठक में करीब 100 सीटों के प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा की गई , इसमें जातिगत- क्षेत्रीय समीकरण, सर्वे रिपोर्ट और टिकट के क्राइटेरिया को लेकर भी कमेटी के सदस्यों ने सुझाव दिए, हालांकि अब तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भी बैठक में शामिल हुए, जिन्होंने अपने अपने स्तर से जुटाई जानकारियों के हिसाब से फीडबैक दिया।

इस रणनीति पर काम कर रही कांग्रेस

सुत्रों की मानें तो बैठक में कहा गया है कि प्रत्याशी कोई भी हो भी उसे जिताने की जिम्मेदारी सभी नेताओं पर होगी क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने है, जिस पर इसका गहरा असर देखने को मिलेगा।वही 2018-2020 के घटनाक्रम से सबक लेने के बाद टिकट के मामले में भी इस बार कांग्रेस जिताऊ, नए, युवा चेहरों के साथ महिलाओं पर फोकस कर रही है, चुंकी बीजेपी ने चुनाव से पहले लाड़ली बहना योजना लागू कर महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।

सूत्रों की मानें तो दो चुनाव हारने वाले उन्हीं नेताओं को टिकट दिया जाएगा, जिनके सर्वे के साथ पर्यवेक्षक की रिपोर्ट में जीतने की संभावना है। वही सर्वे रिपोर्ट में जिनकी स्थिति खराब आई है,  कांग्रेस उन विधायकों का टिकट काट सकती है। इसके बाद कांग्रेस 20-20 तक लिस्ट जारी करने के मूड में है क्योंकि 18 सितंबर से संसद सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसमें महिला आरक्षण को लेकर बहस हो सकती है।हालांकि  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भी साफ किया है कि हमने जिन्हें इशारा करना था उन्हें कर दिया है, हमें लिस्ट जारी करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। उचित समय पर सूची जारी की जाएगी।

जल्द बेहतरीन उम्मीदवारों को लेकर आएंगे- सुरजेवाला

बैठक खत्म होने के बाद मप्र के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव को देखते हुए कई मापदंडों पर चर्चा हुई है कि कौन जीत सकता है, कौन मप्र में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ा सकता है, किसके पास सबसे अधिक जनमत है, कौन मप्र में आदिवासियों, दलित, ओबीसी, गरीब, युवा, महिलाओं की आवाज जाति से ऊपर उठकर बुलंदी से उठा सकता है।बहुत जल्द हम बेहतरीन से बेहतरीन उम्मीदवार लेकर आएंगे। 230 सीटें हैं, ऐसे में हर सीट पर मंत्रणा होगी, उसके बाद सहमति बनाने की प्रक्रिया होगी। । 16 सितंबर को एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस पीसीसी चीफ एक नए कार्यक्रम को लेकर भोपाल में करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews