MP Board Result 2024 : कक्षा 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट! ऐसे कर सकेंगे चेक

MP Board

MP Board 5th 8th Exam Result : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और इस हफ्ते में कभी भी नतीजे जारी किए जा सकते है। सूत्रों की मानें तो 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 17 से 22 अप्रैल के बीच जारी किए जा सकते हैं, हालांकि एमपी बोर्ड द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नतीजे आने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर रोल नंबर डालकर इसे चेक कर सकेंगे

एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर इसे चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसमें किसी भी छात्र को बोर्ड की तरफ से फेल नहीं किया जाएगा। छात्रों के पास सप्लीमेंट्री एग्जाम देकर पास होने का विकल्प होगा ।दूसरे शब्दों में कहें तो अगर छात्र किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, तो आप सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

मार्च में हुई थी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं

  • गौरतलब है कि इस साल कक्षा 5 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 6 से 13 मार्च और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाएं 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। इन दोनों परीक्षाओं में एक लाख 14 हजार 956 सरकारी, प्रायवेट स्कूल और मदरसों के लगभग 25 लाख 51 हजार 818 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
  • इसके लिए कुल 11 हजार 986 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इनमें से 203 निजी स्कूलों के 6,621 छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पृथक से भाषा विषय के प्रश्न-पत्र तैयार किए गए थे।इसके बाद दोनों ही कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सम्पन्न कराया गया और अब रिजल्ट का इंतजार है।

इस तरीके से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • एमपी बोर्ड 5th, 8th रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर लॉग-इन सेक्शन में सम्बन्धित स्कूल (सरकार, निजी या मदरसा) चुनना होगा
  • अब आपको डिटेल दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • अब आपको स्टूडेंट्स का रोल नंबर एवं दिया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • यह करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews