MP Board Exam: 10वीं-12वीं छात्रों के परीक्षा पर आई महत्वपूर्ण सूचना, एडमिट कार्ड पर बड़ी अपडेट

MP Board Exam

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में 20 जनवरी से MP Board 10वीं और 12वीं के छात्रों की प्री बोर्ड परीक्षा (pre board exam) शुरू कर दी गई है। इस बार कोरोना की तीसरी लहर (corona third wave) की वजह से प्री बोर्ड की परीक्षा घर से ही आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही अब कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit card) पर अपडेट सामने आई है। दरअसल एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी गई है। साथ ही Admit card में संशोधन करने के लिए एक और आखरी मौका दिया गया है।

जिन छात्रों के परीक्षा फॉर्म-Admit card में त्रुटि रह गई है वह अगली तिथि से पहले परीक्षा फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी तरह का मौका छात्रों को नहीं दिया जाएगा। दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की ओर से सभी स्कूल प्राचार्य को संबोधित पत्र जारी किया गया है। जिसके मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षाओं (MPBoard 10th-12th exam) के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2022 को ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। 25 जनवरी से छात्र MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Read More : मुरैना : पूर्व मंत्री की बर्थडे पार्टी एवं विधायक के द्वारा उड़ाई गई सोशल डिस्टेंस की धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल

इसके अलावा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्राचार्य को निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि किसी भी रेगुलर-निजी छात्रों के प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो उसे 31 जनवरी 2022 तक संशोधित कर दिया। 31 जनवरी के बाद किसी भी छात्र के प्रवेश पत्र में हुई त्रुटि को सुधार यह संशोधित नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा मध्य प्रदेश प्री बोर्ड परीक्षा शुरू कर दी गई है। छात्रों को प्रश्न पत्र स्कूल सेंट्रल से घर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छात्र घर पर ही उत्तर पुस्तिका में उत्तर प्रेषित कर स्कूलों में जमा कर रहे हैं। इसके साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए दो-तीन दिनों के प्रश्न पत्र एक ही दिन उपलब्ध कराए जाने का भी नियम माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार किया गया है।

हालांकि Corona की तीसरी लहर को देखते हुए प्री बोर्ड की परीक्षा घर से आयोजित की गई है लेकिन वार्षिक परीक्षा फिलहाल के नियम के मुताबिक ऑफलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएगी। छात्र इसके लिए तैयार रहे और अपनी तैयारी पूरी रखें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews