MP Board Exam Result : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अपडेट, कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा, कभी भी जारी हो सकते है नतीजे, ऐसे कर सकेंगे चेक

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board Exam 10th-12th Result 2024 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। खबर है कि कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और कभी भी नतीजे जारी हो सकते है। रिजल्ट जारी होते ही लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जायेंगे जिसके बाद छात्र mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे। हालांकि नतीजे की घोषणा की फाइनल तारीख और समय को लेकर अधिसूचना MPSBE द्वारा ही जारी की जाएगी।

कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा, कभी भी जारी हो सकते है नतीजे

दरअसल, मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 5 से 28 फरवरी और कक्षा 12 के बोर्ड एग्जाम 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किए गए थे। इस बार की परीक्षाओं में 17 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। खबर है कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 10 अप्रैल तक पूरा हो गया है और अब नंबरों की सूची मुख्यालय भेजी जाएगी और यहां से तय एजेंसी की टीम द्वारा अंकसूची में नंबर अपडेट किए जाएंगे। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। एमपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2024 के बीच कभी भी जारी कर सकता है।

मिलेंगे बोनस अंक, टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

एमपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर का रिजल्ट घोषित किये जाने के साथ ही टॉपर्स के नामों की लिस्ट भी जारी की जाएगी। इसके बाद टॉपर्स को एजुकेशन मिनिस्ट्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। टॉप करने वाले लड़कों को लैपटॉप एवं लड़कियों स्कूटी भी दी जा सकती है। खास बात ये है कि कुछ विषयों के पेपर्स में गलतियां पाई गई थीं। ऐसे में जिन प्रश्नों में त्रुटि पाई गयी थी उसके लिए छात्रों को बोनस के रूप में 2 अंक प्रदान किये जाएंगे।

MP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं 2024 रिजल्ट सामने होगा।
    एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं 2024 रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
  • इसके अलावा डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट accounts.digilocker.gov.in/signin/smart पर जाकर भी नतीजे देख सकते है।
  • वहां बोर्ड रिजल्ट सेक्शन में जाकर एमपी बोर्ड सिलेक्ट करना होगा। फिर अपनी क्लास चुनकर पर्सनल डिटेल्स एंटर करके सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • एमपी बोर्ड रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की एक कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख लें.
  • SMS द्वारा भी रिजल्ट देख सकते है। इसके लिए एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिए ‘MPBSE10/ MPBSE12’ के बाद स्पेस दें और अपना रोल नंबर लिखें।अब इस मैसेज को 56263 पर SMS भेज दें। एसएमएस के लिए आपके मोबाइल में बैलेंस होना चाहिए।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews