एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं छात्रों के लिए अपडेट, सीएम डॉ मोहन यादव 6 मई को जारी करेंगे नतीजे, वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा परीक्षा परिणाम

इस साल कक्षा 10वींकी परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चली थी।इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड के लिए कुल 16,60,252 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें कक्षा 10वीं के 9,53,777 छात्र और 12वीं की परीक्षा में कुल 7,06,475 छात्र शामिल थे।
जबलपुर-तान्या कान्वेंट स्कूल पाटन के छात्रों का कमाल, प्रदेश की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

MP Board Result 2025:  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए ताजा अपडेट है। रिजल्ट को लेकर उनका इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल 6 मई मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करेंगे।

शासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 मई 2025 को शाम 5 बजे मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में घोषित करेंगे। मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम 

नतीजे जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mponline.gov.in वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर नतीजे देख सकेंगे। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

MOBILE APPS पर परीक्षा परिणाम 

छात्र Digilocker के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। साथ ही Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करें एवं Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number) तथा आवेदन क्रमांक (Application Number) प्रविष्ट (submit) कर परीक्षा परिणाम ज्ञात कर सकते है।

आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज खुलने के बाद आपको “MP Board 10th Result 2024” या “MP Board 12th
    Result 2024” का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और एपलीकेशन नंबर दर्ज करें, और सबमिट करें।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर शो हो जाएगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews