MP Board: नहीं होगी 10वीं की परीक्षा, 12वीं को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

mp board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल( MP Board of Secondary Education ) के 10वीं और 12वीं के छात्रों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत जो बच्चे 10वीं की परीक्षा देने वाले थे, वह परीक्षा नहीं होगी। उन्हें मूल्यांकन कर पास किया जाएगा। इसके अलावा 12वीं की परीक्षा भी स्थगित की गई है। परिस्थितियों के सामान्य होने पर ये परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े..MP Board: छात्रों को बड़ी राहत, 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित

जारी आदेश के तहत कक्षा 10वीं के नियमित छात्रों के परीक्षा परिणाम की गणना अर्धवार्षिकी परीक्षा या प्री-बोर्ड परीक्षा, यूनिट टेस्ट और आंतरिक मूल्यांकन के अंको का अधिभार नियत कर की जाएगी। स्वाध्यायी छात्रों के लिए आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान नहीं होने से, समस्त छात्रों को न्यूनतम अंक (33) अंकित करते हुए अंकसूचियाँ जारी की जाएगी।स्कूल शिक्षा विभाग ने 12वीं(व्यावसायिक), डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजूकेशन, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षाओं की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षायें आगामी आदेश तक स्थगित की गई है। सामान्य होने की स्थिति में परीक्षा आयोजन की सूचना 20 दिन पहले दी जाएगी।

बता दे कि माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board )द्वारा  17 अप्रैल से 20 मई के बीच होने वाली 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित की गई थी और आदेश में कहा गया था कि स्थगित प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में तिथियां अलग से घोषित की जाएगी।10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल ओर 12वीं की परीक्षा 1 मई से शुरू होने थी, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की 10वीं और 12वीं परीक्षा को 1 महीने के लिए टालने फैसला किया था। इसमें प्रदेश भर से करीब 19 लाख विद्यार्थी शामिल होने थे।

यह भी पढ़े.. अगर ऐसा नहीं किया तो 15 मई के बाद बंद हो जाएंगे WhatsApp के यह सारे फीचर

MP Board MP Board

mp board mp board

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews