
Mohan Cabinet Meeting Today 2024 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को राजधानी भोपाल में 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बुलाई गई है।कैबिनेट बैठक में एक दर्जन अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और इसके बाद मंजूरी दी जाएगी।। आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
- आज की कैबिनेट की बैठक में उज्जैन में एक व दो मार्च को आयोजित होने वाले व्यापार मेले में भी ग्वालियर व्यापार मेले की तरह वाहन विक्रय पर पंजीयन शुल्क और रोड टैक्स में छूट पर चर्चा होगी।
- उद्योग विभाग की पहल पर परिवहन विभाग द्वारा टैक्स में 50 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। टैक्स में छूट का लाभ गैर-परिवहन तथा छोटे परिवहन वाहनों के विक्रय पर ही मिलेगा।
- कैबिनेट बैठक में युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के हित से जुड़े कुछ बड़े फैसले हो सकते है। लंबे समय से कर्मचारी 4 फीसदी डीए और भत्तों को बढ़ाने की मांग कर रहे है।
- इसके अलावा आठ अधिकारियों की विभागीय जांच और कुछ जन परियोजनाओं पर रिवाईज दरों पर भी चर्चा की जा सकती है।
- आज से राष्ट्रीय स्तर पर BJP का मेगा ज्वाइनिंग अभियान शुरू होगा। मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब पूरे देश में BJP का अभियान चलेगा, इस संबंध में भी निर्देश जारी हो सकते है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

