Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, किसानों को भी बड़ी राहत

mp cabinet

Mohan Cabinet Meeting Today 2024 : आज मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट सम्पन्न हुई।इस बैठक कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई ।कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि अब मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थलों और स्कूलों से डेढ़ किमी की दूरी पर शराब दुकानें होगी और विवि में कुलपति को अब कुलगुरू कहा जाएगा, यह फैसला आज कैबिनेट में लिया गय है।

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

  • तुलसी सिलावट ने आगे बताया कि  आज कैबिनेट में राज्य सरकार ने मदिरा दुकानों के वार्षिक मूल्य में 15% की वृद्धि की है, पिछले वर्ष ये 10% थी। ये वृद्धि सरकार की राजस्व आय बढ़ाने का एक बड़ा माध्यम बनेगी।
  • अन्नदाता जो हमारे मध्य प्रदेश के विकास एवं प्रगति की बुनियाद है, हमारा अन्नदाता उसको लगातार हम जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण देंगे, इससे रामराज्य की कल्पना साकार होगी।
  • बैठक में विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक हमने पास किया है, इसके बाद विश्वविद्यालयों के कुलपति अब कुलगुरु के नाम से जाने जाएंगे।
  • कैबिनेट बैठक में जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन का संचालन किया जाने की स्वीकृति दी गई है।
  • जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा इस कार्य हेतु मानव संसाधन का चयन भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विज्ञापन जारी कर किया जाएगा, चाइल्ड हेल्पलाइन के समस्त कर्मचारी संविदा पर रखे जायेंगे।

— Jansampark MP (@JansamparkMP) February 6, 2024

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews