Cabinet Meting 2024 : मोहन कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, युवाओं-कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात

Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Meeting Today 2024 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज बुधवार को राजधानी भोपाल में 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बुलाई गई है।इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को शामिल होने के लिए कहा गया है।

खबर है कि मोहन कैबिनेट की बैठक में करीब 10 से ज्यादा प्रस्ताव पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद इन पर मुहर लगाई जा सकती है। यह कैबिनेट मीटिंग आगामी लोकसभा चुनाव और बजट सत्र के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है। बैठक में युवाओं के रोजगार और सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के प्रस्ताव पर भी चर्चा संभव है।

इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

  • कैबिनेट बैठक में स्टार्टअप नीति में संशोधन का प्रस्ताव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग द्वारा रखा जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने के लिए स्टार्टअप को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • विभागीय जांच संबंधी कुछ प्रस्तावों को निर्णय के लिए रखा जाएगा।
  • बैठक में राज्य सरकार अपने पहले बजट पर चर्चा कर सकती है।
  • आगामी बजट में सरकार की ओर से नई योजनाओं को शामिल करने पर सहमति बन सकती है।
  • युवाओं के रोजगार पर भी फैसला लिया जा सकता है। सीएम मोहन यादव प्रदेश के 7 लाख युवाओं को एक दिन में एक साथ स्वरोजगार देने की तैयारी में हैं। मुरैना में प्रदेश स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा।  मुरैना में 5151 करोड़ 18 लाख 90 हजार की ऋण राशि देकर रोजगार संपन्न बनाने के संकल्प की शुरुआत करेगी। सीएम अनूपपुर, बड़वानी, दमोह और छतरपुर के हितग्राहियों से सीएम सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद प्रदेश के हर जिले में रोजगार दिवस कार्यक्रम होगा।
  • सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत पर भी निर्णय लिया जा सकता है।चुंकी कर्मचारी संगठनों ने 15 दिन में डीए पर निर्णय न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। केंद्र सरकार जुलाई से 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दे रही है, जबकि प्रदेश में यह 42 प्रतिशत के हिसाब से मिल रहा है। 
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews