MP College : पेंशन-छात्रवृति पर कॉलेजों को उपलब्ध करानी होगी जानकारी, 23 फरवरी को आयोजित होगी बड़ी बैठक

MP College : पेंशन-छात्रवृति पर कॉलेजों को उपलब्ध करानी होगी जानकारी, 23 फरवरी को आयोजित होगी बड़ी बैठक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के अधिकारी कर्मचारियों (employees) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) द्वारा अधिकारी कर्मचारी की लंबित पेंशन (pension), अटकी छात्रवृत्ति (Scholarship) सहित MP College की अन्य तैयारियों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस दौरान विभाग द्वारा प्रदेश के कॉलेजों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। यह रिपोर्ट जल्द विभाग को सौंपा उपलब्ध करानी अनिवार्य है। जिसके लिए 23 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video conferencing) के जरिए विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक कॉलेज व्यवस्था सुधारने के लिए रूपरेखा निर्मित की जा रही है। कर्मचारियों को पेंशन से जुड़ी खबर सहित 8 की छात्रवृत्ति और नैक मूल्यांकन को लेकर कॉलेजों ने अपने स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। वहीं कॉलेज में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारी की पेंशन अभी तक शुरू नहीं है। विभाग द्वारा पेंशन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके साथ ही जल्द अधिकारी कर्मचारियों को पेंशन भुगतान किया जा सकता है।

Read More : विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा बने भारत के नए टेस्ट कप्तान

इसके साथ ही शासकीय कॉलेजों में आवेदन करने के लिए कॉलेज का मार्गदर्शन भी किया जा रहा है। विभाग द्वारा समिति गठित कर दी गई है। इसके लिए विशेष कर्तव्य अधिकारी धीरेंद्र गुप्ता द्वारा आदेश जारी किया गया है। 23 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होनी है। जिसमें जनजातीय कार्य विभाग से जुड़े छात्रवृत्ति के साथ ही अधिकारी कर्मचारियों की लंबित पेंशन प्रकरण, NAAC मूल्यांकन, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण और कॉलेजों के नाम बदलने संबंधित कार्यशैली पर चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के कॉलेजों में जल्द परीक्षा शुरू की जाएगी। Higher education Department ने छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया। जिसके बाद परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को Corona positive पाए जाने के बाद भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के 10 दिन बाद उन्हें मौका दिया जाएगा। इसके लिए प्राचार्य महाविद्यालय को भी निर्देश जारी किए गए।

इस मामले में मध्य प्रदेश के PG पाठ्यक्रम के प्रथम और तृतीय स्तर के परीक्षार्थी जो अपने शहर से परीक्षा केंद्र जाने में असमर्थ हैं। ऐसे विद्यार्थियों के परीक्षा के 10 दिन में समय सारणी जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद 2 सप्ताह में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पॉजिटिव पाए जाने वाले विद्यार्थियों के परिणामों अन्य छात्रों के साथ ही घोषित किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews