MP College: छात्रों के लिए बड़ी खबर, उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, सभी कॉलेजों को देना होगी ये जानकारी

mp college student

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के निजी और शासकीय कॉलेजों के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों के हित में एक और बड़ा फैसला किया है। इसके तहत अब निजी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के को रोजगार प्राप्त विद्यार्थियों की जानकारी देना होगी ।

MP के बुरहानपुर ने हासिल की सबसे बड़ी उपलब्धि, PM ने दी बधाई, CM बोले- Thank You

दरअसल, मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों से रोजगार, स्व-रोजगार, उद्यमिता और प्लेसमेंट प्राप्त विद्यार्थियों की जानकारी चाही गई है। यह जानकारी अभी तक केवल शासकीय महाविद्यालयों और कुछ विश्वविद्यालयों से ही प्राप्त होती थी।उच्च शिक्षा विभाग का यह संकल्प निश्चित रूप से मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भरता की ओर ले जाने में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

यह भी पढ़े.. MP Government Job : यहां अलग अलग पदों पर निकली है बंपर भर्ती, 30 अगस्त से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं से प्रतिमाह उक्त जानकारियाँ चाही हैं। अब प्रदेश के सभी 56 विश्वविद्यालयों और 1360 महाविद्यालयों द्वारा प्लेसमेंट एवं रोजगार, स्व-रोजगार की जानकारी प्रतिमाह स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अधिकारिक मेल आईडी पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी प्रत्येक माह समेकित कर शासन को प्रेषित की जाएगी, जिससे उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के रोजगार के बारे में नियमित रूप से जानकारी प्राप्त हो सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews