प्राइवेट सेक्टर से जातिगत जनगणना कराएगी मप्र कांग्रेस, जय बापू जय भीम जय संविधान रैली में बोले जीतू पटवारी

आज मध्य प्रदेश के मुंह में कांग्रेस पार्टी द्वारा जय बापू जय भीम जय संविधान रैली शुभारंभ किया गया, जिसे मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संबोधित किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के वेणुगोपाल राव, कुमारी शैलजा, कमलनाथ सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
Congress

MP News : मध्य प्रदेश के महू में जय बापू जय भीम जय संविधान रैली को लेकर पूरे देश के कांग्रेसी इकट्ठे हुए हैं। महू में हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के वेणुगोपाल राव, कुमारी शैलजा, कमलनाथ सहित पूरे देश के राज्यों के पीसीसी चीफ मौजूद हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं का स्वागत करते हुए जीतू पटवारी ने रैली के संबोधन का आगाज करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज से 76 साल पहले संविधान का निर्माण किया था। पटवारी ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि संविधान जैसे हाथों में होगा वैसा उपयोग में लाया जाएगा।

जीतू पटवारी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

इस बात को लेकर जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना चाहते हुए कहा कि उन्होंने संविधान का उपयोग 600 से ज्यादा विधायक और सांसदों की खरीद फरोख्त में किया। चुनाव आयोग को तोता बताते हुए पटवारी ने कहा कि देश में देश की संसद का असर अब कम होने लगा है और आम जनता के मौलिक अधिकारों का भी हनन होने लगा है।

महात्मा गांधी की बात करते हुए पटवारी ने कहा कि जब बापू जिंदा थे तो उन्हें गोली मार दी गई और तब से लेकर आज तक उन्हें गाली दी जा रही है। जीतू पटवारी ने जवाहरलाल नेहरू और भीमराव अंबेडकर का अपमान भी बीजेपी द्वारा लगातार कर जाने की बात कही।

संविधान की ताकत का दिया उदाहरण

पटवारी ने अपने संबोधन में संविधान की ताकत का उदाहरण देते हुए कहा की इसकी वजह से ही 400 पर का नारा देने वाले 240 पर आकर रुक गए। पटवारी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल वह महानायक है जो देश में सामाजिक सुधार की क्रांति लेकर चल रहे हैं। इस दौरान पटवारी ने राहुल गांधी की कन्याकुमारी से जम्मू की पदयात्रा का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने संविधान बढ़ाने का कार्य किया है।

पूरे देश में हो रही जातिगत जनगणना की मांग

पटवारी ने कहा राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग पूरे देश में कर रहे हैं। इसलिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस बात का संकल्प लेती है कि वह प्राइवेट सेक्टर में मध्य प्रदेश के घर-घर जाकर जाति का जनगणना का सर्वे कराएगी।

पटवारी ने कहा मध्य प्रदेश का 4 साल बाद होने वाले चुनाव की मध्य प्रदेश कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता उस तरह की तैयारी कर रहा है, मानो चुनाव 6 महीने बाद है। पटवारी ने मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा अच्छा प्रदर्शन न करने को लेकर भी राहुल गांधी से माफी मांगी और इसकी भरपाई आने वाले समय में करने का वादा किया।

पटवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें विपक्ष की भूमिका ईमानदारी से निभानी होगी और घर-घर जाकर संविधान बचाने की लड़ाई 2025 में लड़ेंगे। हर स्तर पर कांग्रेस का संगठन मजबूत हो उसको लेकर भी हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews