MP Corona: मप्र में कोरोना कंट्रोल, आज 2612 पॉजिटिव, ब्लैक फंगस से 1 की मौत, ये पाबंदियां हटी!

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में धीरे धीरे कोरोना (MP Corona Today)  कंट्रोल हो रहा है। फरवरी में कोरोना के आंकड़ों में लगातार कमी आ रही है। आज 11 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 2600 से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update Today 11 Feb 2022) सामने आए है। राहत की बात ये है कि करीब 6 हजार मरीज डिस्चार्ज भी हुए है। वर्तमान में संक्रमण दर 3.00% के आसपास और रिकवरी रेट 95.00% बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. MP में लोकायुक्त का एक्शन- स्वास्थ्य अधिकारी के लिए मांगी 10000 की रिश्वत, सफाई प्रभारी गिरफ्तार

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,612 नए केस आए हैं‌ जबकि 5,995 लोग ठीक हुए हैं।प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 3.49% और रिकवरी रेट 95.40% है।वर्तमान में कुल एक्टिव केस 26,179 (MP Corona Active) हैं और पिछले 24 घंटे में 74,819 टेस्ट हुए हैं।भोपाल में विदिशा निवासी महिला की मौत कोरोना से नहीं, ब्लैक फंगस से हुई है। दोनों को आपस में जोड़ने से भ्रम की स्थिति बनती है,जो भय का कारण बन सकती है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के मामले कम होने के बाद अब जेलबंदियों की परिजनों से होने वाली मुलाकात पर लगी पाबंदी हटाई जा रही है।अब पूर्व की भांति नियम प्रक्रिया के तहत जेल में परिजन मुलाकात कर सकेंगे।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के 18 महीने के पेंडिंग DA एरियर पर फैसला जल्द! खाते में आएगी इतनी राशि, जानें ताजा अपडेट

इधर ब्लैक फंगस से मध्य प्रदेश के विदिशा की एक महिला की की मौत हमीदिया अस्पताल में मौत दर्ज की गई है। यह कोरोना की तीसरी लहर में पहली मौत हुई है। विदिशा से आई एक महिला हो गई।बीते 5 दिनों से महिला का इलाज चल रहा है, लेकिन गुरुवार देर रात तबियत बिगड़ने पर मौत हो गई थी, महिला किडनी की समस्या भी जूझ रही थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews