
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update) के नए केस मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज बुधवार को फिर 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 127 हो गई है। इसके बाद संक्रमण की दर बढ़कर 0.01 फीसदी पहुंच गई है, वहीं रिकवरी रेट 98.60% है।इससे पहले मंगलवार को 7 और सोमवार को 8 केस सामने आए थे।वही 5 दिनों में 13 जिलों में 76 मामले सामने आ चुके है, जो कि चिंता का विषय है।
यह भी पढ़े.. Electricity Bill : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर- ऐसा किया तो होगी कार्रवाई
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर मात्र 0.01 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 8 नए केस (Corona Positive Case) मिले है और कुल एक्टिव केसों की संख्या 127 है।कोरोना का रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कल कोरोना के 61,937 टेस्ट हुए। #MPFightsCorona
यह भी पढ़े.. MP : पंचायत सचिव समेत 5 निलंबित, 10 को शोकॉज नोटिस, वेतन काटा, इक्रीमेंट रोका
इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में 7 नए कोरोना मरीज मिले थे।इसमें इंदौर में 3, भोपाल में 2, धार-बालाघाट में 1-1 केस मिला था।प्रदेश में पिछले 5 दिनों में 13 जिलों में 76 नए केस मिले है। इसमें इंदौर में 48 केस, भोपाल में 14, अनुपपुर में 3, बड़वानी में 2 पॉजिटिव मिले है।वही जबलपुर, शिवपुरी, बालाघाट, धार, राजगढ़, झाबुआ, उमरिया, विदिशा और ग्वालियर में 1-1 भी केस सामने आए है। वही विदिशा जिले में 2 की मौत भी सामने आई है। इससे पहले 23 सितंबर को भी विदिशा जिले में एक मौत रिपोर्ट हुई थी।
प्रदेश में #Corona संक्रमण की दर मात्र 0.01 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 8 नए केस मिले है और कुल एक्टिव केसों की संख्या 127 है।
कोरोना का रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कल कोरोना के 61,937 टेस्ट हुए।#MPFightsCorona pic.twitter.com/6qxKZgoatF
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 29, 2021
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

