
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में दिवाली से पहले कोरोना के आंकड़ों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि आज शुक्रवार को फिर 10 नए प्रकरण सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 114 हो गई है। वही राहत की खबर ये है कि 11 स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे।वही इंदौर-भोपाल में लगातार केसों के मिलने का सिलसिला जारी है।
यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अधिकारियों से मांगी लिस्ट, पेंशन को लेकर भी राहत
इसी के साथ मप्र में संक्रमण दर 0.02 प्रतिशत रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत हो गया है। गुरुवार को 97000 सेम्पल लिए गए थे।इसके पहले 28 अक्टूबर को 19, 27 अक्टूबर को 20, 26 अक्टूबर को फिर 27, 25 अक्टूबर को 8, 24 अक्टूबर को 9, 23 अक्टूबर को 9, 22 अक्टूबर को 11, 21 अक्टूबर को 9, 20 अक्टूबर को 12 नए केस (MP Corona active Case) मिले थे।यानि पिछले एक हफ्ते में प्रदेश में 100 से ज्यादा केस मिले है, जो कि बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़े.. SAHARA पर एक और बड़ी कार्रवाई, रेक्टर मैनेजर से 3 दिन में मांगा जवाब
इंदौर और भोपाल में 30-30 से ज्यादा एक्टिव केस (MP Corona Active Case) है।नए वैरिएंट AY-4 ने भी टेंशन को बढ़ा रखी है।नए मरीजों की लगातार ट्रैवल हिस्ट्री चेक की जा रही है।अकेले भोपाल में ही 4 दिन में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है।इस महीने के अबतक की आंकड़ों की बात करें तो 26-27 अक्टूबर को बड़ा विस्फोट हुआ था और जिसमें दो दिन में 47 नए पॉजिटिव सामने आए थे।हालांकि वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के सिर्फ 10 नए केस आए हैं जबकि 11 लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 114 हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर मात्र 0.02% और रिकवरी रेट 98.60% है।#MPFightsCorona pic.twitter.com/Jsehq4DDBt
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 29, 2021
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

