MP Corona Update: कोरोना की रफ्तार तेज, आज फिर 14 पॉजिटिव, एक्टिव केस 130 पार

MP CORONA update 11 January 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्टूबर महीने के 10 दिन बीत गए है, लेकिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना का  कहर (MP Corona Update) थमने का नाम नहीं ले रहा है।आज 11 अक्टूबर 2021 को फिर 14 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है और 11 स्वस्थ्य होकर घर लौटें। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 131 हो गई है।चिंता की बात ये है कि  नए केसों में ट्रेवल हिस्ट्री लगातार सामने आ रही है, जिसके चलते छोटे जिले भी तेजी से चपेट में आ रहे है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, नहीं बदले सोने के भाव, ये हैं ताजा रेट

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) का कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 14 नए केस (MP Corona Active Case) आए हैं जबकि 11 लोग स्वस्थ हुए हैं।वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 131, संक्रमण दर 0.03% और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कोरोना के कुल 55,983 टेस्ट हुए।

इससे पहले रविवार को प्रदेश में 60 हजार से अधिक कोरोना जाँच की जांच हुई थी और 7 पॉजिटिव केस मिले थे। रविवार 10 अक्टूबर को 60 हजार 512 कोरोना की जाँचे हुई। भोपाल, इंदौर और सागर में 2-2 और अलीराजपुर में कोरोना का एक पॉजिटिव प्रकरण आया। पॉजिटिविटी दर 0.01% रही। प्रदेश में 1596 फीवर क्लीनिक एक्टिव है। हेल्पलाइन नम्बर 104 और 181 पर 52 हजार 157 रोगियों का टेलीकंसल्टेशन किया गया।

यह भी पढ़े.. MP Government Job Alert : 10वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, जल्द करें एप्लाई

वही रविवार को चर्चा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा था कि हमने कोरोना पर काबू पा लिया है। लेकिन सावधानी अभी भी आवश्यक है। टीका बहुत जरूरी है। पहले डोज़ के बाद दूसरे डोज़ की भी चिंता करनी है।तीसरी लहर (Corona Third Wave) की चर्चा है। भगवान करें न आ पाए। लेकिन हमने इससे निपटने की सारी तैयारी कर ली है। ऑक्सीजन बेड से लेकर वेंटिलेटर तक की व्यवस्था कराई है। अस्पतालों को अपग्रेड किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews