MP Corona : मप्र में कोरोना का बड़ा विस्फोट, 36 नए केस, अकेले महू में 30 पॉजिटिव

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में आज शुक्रवार को बड़ा विस्फोट हुआ है। पिछले 24 घंटे में 36 नए केस कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। चौंकाने वाली बात ये है कि अकेले इंदौर जिले में ही 24 घंटे में 32 पॉजिटिव मिले है, इसमें 30 तो सिर्फ महू में केस आए है और एक की मौत भी हुई है। इसके बाद संक्रमण की दर बढ़कर 0.05 फीसदी पहुंच गई है, वहीं रिकवरी रेट 98.70% है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच आज के आंकड़ों ने मप्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 25 फीसदी डीए बढ़ा, सैलरी में होगा बंपर उछाल

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने ट्वीट कर लिखा है कि इंदौर के महू आर्मी एरिया के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के कुल 36 नए केस है। महू में एक साथ 30 नए प्रकरण आने से संक्रमण की दर बढ़कर 0.05 फीसदी पहुंच गई है, वहीं रिकवरी रेट 98.70% है। गुरुवार को 8552 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8512 निगेटिव और 32 पॉजिटिव पाए गए।

यह भी पढ़े.. दिग्विजय सिंह का सीएम शिवराज को पत्र- मक्का को समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्यप्रदेश में अभी कोरोना संक्रमण (MP Corona Cases) नियंत्रण में है। लेकिन मुझे इस बात की चिंता है कि महू में एक साथ 30 लोग संक्रमित मिले हैं। इसका मतलब ये है कि हमें अभी भी विशेष रूप से सावधानी रखने की जरूरत है।बता दे कि इससे पहले गुरुवार को 13 नए पॉजिटिव सामने आए थे, जिसमें इंदौर में 5, जबलपुर में 4 और भोपाल में 3 और बालाघाट में 1 नया केस सामने आया था।

बता दे कि मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन के अंदर 11 जिलों में नए केस मिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति इंदौर की है, जहां अबतक 42 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं भोपाल में 10, जबलपुर में 9, सिंगरौली में 6, निवाड़ी में 5, राजगढ़ में 4, विदिशा में 3, ग्वालियर में 2, झाबुआ, नरसिंहपुर व बालाघाट में 1-1 पॉजीटिव सामने आए।आज 36 केसों के बाद अब मध्यप्रदेश में 121 एक्टिव केस हो गए हैं।वही 1 के मौत की भी खबर है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews