MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल, सियासी हलचल तेज

mp bjp

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक दलों के बीच जोड़-तोड़ का सिलसिला तेजी से चल रहा है। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही दल एक दूसरे के किले में सेंध लगाने में जुटे हुए है, वही नेता भी मौके की नजाकत को देखते हुए पार्टी बदल रहे है। इसी कड़ी में आचार संहिता के ऐलान से ठीक पहले बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए एक विधायक को अपने पाले में कर लिया है। खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला बीजेपी में शामिल हो गए है।

कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल, बोले- पार्टी जो काम देगी वो करुंगा

दरअसल, खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला  भाजपा में शामिल हो गए है। आज रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने बिरला को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। हालांकि सचिन ने अक्तूबर 2021 में हुए उपचुनाव के दौरान ही मंच से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का ऐलान कर दिया था।बीजेपी में शामिल होने के बाद सचिन बिरला ने कहा कि मैं दो साल से भाजपा का काम कर रहा था, आज मैंने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ले ली है। चुनाव लड़ने के सवाल पर बिरला ने कहा टिकट देना न देना पार्टी का निर्णय है। आगे पार्टी जो जिमेदारी और काम देगी उसे करूंगा।

2018 में कांग्रेस के टिकट से जीते थे चुनाव

बता दे कि सचिन बिड़ला ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हितेंद्र सिंह सोलंकी को 30 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। हालांकि अक्टूबर 2021 में ही बिरला ने एक मंच से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया था, इसके बाद कांग्रेस की ओर से दलबदल कानून के तहत बिरला की सदन से सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग उठाई गई थी, मध्यप्रदेश विधानसभा सदस्य नियम 1986 के तहत नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। लेकिन उनकी सदस्यता बरकरार रही और आज वे बीजेपी में औपचारिक रुप से शामिल हो गए है।

[dgv_vimeo_video id=”872264578″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews