MP Election 2023 : कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज, मल्लिकार्जुन खड़गे के सागर दौरे के बाद जारी हो सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मंथन शुरू

mp congress

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चली है। आचार संहिता और चुनावों की तारीखों के ऐलान के पहले भाजपा ने पहली लिस्ट जारी कर सबकों चौंका दिया है।पहली लिस्ट में खास करके BJP ने उन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए है, जहां 2018 में अधिकांश पर हार का सामना करना पड़ा था। पहली लिस्ट के जारी होते ही जहां BJP नेताओं और अलग अलग सीटों पर दावेदारी ठोकने वाले उम्मीदवारों की दिल की धड़कनों को तेज कर दिया वही दूसरी तरफ कांग्रेस में भी हलचल मचा दी है। कांग्रेस में मंथन का दौर तेज हो गया है, संभावना जताई जा रही है कि सितंबर के पहले सप्ताह में 3 दर्जन से ज्यादा नामों के साथ पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी ।

अध्यक्ष बनने के बाद मलिकार्जुन खड़गे का पहला दौरा

दरअसल, 22 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे सागर आएंगे और यही से मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। । यहां वे कार्यकर्ताओं और नेताओं को जीत का मंत्र देने के साथ जनता के बीच कांग्रेस के फेवर में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद खड़गे का यह ना सिर्फ पहला दौरा होगा बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी के आने और जनसभा में भीड़ के बाद एससी वर्ग को साधना बड़ी चुनौती साबित होगा।इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, इसके लिए लगातार जिला और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की बैठकों का दौर जारी है, चुंकी इस बार दोबारा सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस कोई चूक या बीजेपी को मौका देने के मूड में नहीं है।

सितंबर के पहले सप्ताह तक जारी हो जाएगी पहली किस्त

संभावना है कि खड़गे के दौरे के बाद दिल्ली में उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल चर्चा होगी और फिर कांग्रेस पहले चरण में 66 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर देगी। फिलहाल कांग्रेस में जिताऊ और पिछली बार कम अंतर से हारे उम्मीदवार पर मंथन चल रहा है। खास करके उन सीटों पर फोकस किया जा रहा है, जिन पर 2018 में कांग्रेस कमजोर हुई थी और जिन पर वर्तमान में कांग्रेस विधायकों की स्थिति मजबूत है, कोई खींचतान या भितरघात का खतरा नहीं।

कमलनाथ ने दिए थे संकेत

इधर, बीते दिनों दिए गए पीसीसी चीफ कमलनाथ के बयान ‘हमें कोई जल्दी नहीं है, जिन्हें इशारा करना था, हमने कर दिया, ने पहले ही कांग्रेस नेताओं का बीपी हाई कर रखा है। राजनीतिक हलकों में भी सुगबुगाहट है कि कांग्रेस ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए है।खबर है कि मालवा-निमाड़ की 66 में से 30 सीटों पर भी कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर सहमति बन गई है, अन्य सीटों पर दो या तीन नाम के पैनल हैं।इसमें पार्टी ने अपने ज्यादातर विधायकों को फिर से मैदान में उतारने का फैसला कर लिया है। हालांकि अभी अधिकारिक लिस्ट हाई कामन से हरी झंड़ी मिलने के बाद जारी होगी।सुत्रों की मानें तो 25 अगस्त के बाद नाम पर फाइनल मुहर लगते ही कभी भी लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में भी सितंबर में जारी हो सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

  • मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकऱ भी कांग्रेस ने कमर कस ली है। खबर है कि BJP के बाद अब जल्द ही कांग्रेस भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। आज रायपुर में कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और लोकसभा पर्यवेक्षकों की बड़ी बैठक बुलाई गई है, ऐसे में संभावना है कि सितंबर के पहले सप्ताह में 2 सितंबर को राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट 6 सितंबर तक जारी कर सकती है।
  • वही 8 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी छत्तीगसगढ़ जाएंगे।वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में दावेदारों के आवेदन लेने की प्रक्रिया 22 अगस्त तक जारी रहेगी। 24 अगस्त तक सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में नामों को लेकर मीटिंग पूरी हो जाएगी। मीटिंग पूरी होते ही ब्लॉक कमेटी नामों को लिस्ट पैनल को देगी और बैठक में सभी फैसले लिए जाएंगे। इसके बाद लिस्ट PCC को सौंपेगी और नामों की घोषणा होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews