MP Election 2023 : मतदान के बाद शिवराज-कमलनाथ दोनों ने किया जीत का दावा, कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर जड़े आरोप

Shivraj and Kamalnath MP Election

MP Election 2023/Voting Day : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज मतदान करने के बाद अपनी अपनी सरकार बनाने का दावा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए एक बार फिर बीजेपी को आशीर्वाद देगी। वहीं कमलनाथ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता सच्चाई का साथ देगी। इसी के साथ कमलनाथ ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो कई स्थानों पर पैसा, पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। इसी के साथ उन्होने एसपी मुरैना पर बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप भी लगाया है।

शिवराज सिंह चौहान ने वोट डालने के बाद कहा कि पूरा करेंगे हर संकल्प

सीएम शिवराज ने वोट डालने के बाद कहा कि ‘आज लोकतंत्र का महापर्व है और मेरी सबसे अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले 18 वर्षों में प्रदेश के विकास के अभूतपूर्व काम किए है, बीमारू प्रदेश को विकसित राज्य बनाया है और अब हम मध्य प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते हैं दैश का। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी को जनता अपना आशार्वीद दे। हमने जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई है उसने लोगों की जिंदगी बदली है। समाज के हर वर्ग का कल्याण किया है। इन कामों को लगातार जारी रखने के लिए मेरी जनता जनार्दन से प्रार्थना है कि वो बीजेपी को आशीर्वाद दें। तीन चीजें जो बताना चाहता हूं..अब तक जो किया है जनता वो जानती है, आगे जो हमारी प्राथमिकता है वो हमने संकल्प पत्र में बताया है।’ उन्होने कहा कि महिलाओं के जीवन को खुशहाल बनाना, शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था में और विकास करना और किसान के जीवन में समृद्धि लाना तथा गरीब कल्याण हमारा संकल्प है। संकल्प पत्र की एक एक बार तो पूरा किया जाएगा।

कमलनाथ ने बीजेपी पर लगाया ‘पैसा, पुलिस, प्रशासन’ के दुरुपयोग का आरोप

वहीं कमलनाथ ने वोट डालने के बाद एक बार फिर कहा कि आज पूरा प्रदेश मतदान कर रहा है और मुझे प्रदेश पर विश्वास है कि वो प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए सच्चाई को वोट देंगे। वहीं उन्होने कहा कि ‘मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो दावा करूं कि इतनी सीटें आएंगी, ये सब अंदाज नहीं लगाता हूं ये मैं जनता पर छोड़ता हूं।’ इसी के साथ उन्होने फिर आरोप लगाया कि बीजेपी के पास अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस पैसा और प्रशासन है, मुझे लगातार इस बात की शिकायतें मिल रही है। उन्होने कहा कि मुझे लोगों ने वीडियो भेजे हैं और वीडियो कॉल किए है वो क्या कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि इंदौर-1 में थाने में झगड़ा फसाद किया जिसकी मैंने कमिश्नर से शिकायत की है। उन्होने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एसपी मुरैना बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि ‘अब बीजेपी के पास कुछ कहने के लिए नहीं बचा है तो वो हमपर जबरन आरोप लगा रहे हैं। वहीं उन्होने कहा कि बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रस्तुत नहीं किया है लेकिन वो एक बड़े कलाकार हैं और बेरोजगार नहीं होंगे। वीडी शर्मा के क्लीन बोल्ड होने के तंज पर कमलनाथ ने कहा कि 3 तारीख को नतीजा सामने आ जाएगा और सबको पता चल जाएगा कि जनता ने किसपर भरोसा जताया है।

[dgv_vimeo_video id=”885523574″]

[dgv_vimeo_video id=”885531289″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews