MP Election 2023 Voting : शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, कमलनाथ, कैलाश विजयवर्गीय, कमल पटेल, सज्जन सिंह वर्मा, नकुल नाथ सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट

MP Election 2023 Voting

MP Election 2023 Voting : मध्य प्रदेश में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सहित मंत्रियों, नेताओं और उम्मीदवारों द्वारा मतदान किया जा रहा है।

इस बार मध्यप्रदेश प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश में कुल वोटरों की संख्या 5,60,58,521 हैं जिनमें 2,87,82,261  पुरुष मतदाता है। वहीं 2,71,99,586  महिला मतदाता हैं। इसी के साथ थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 1292 है। पूरे प्रदेश में 64523 मतदान केंद्र हैं और प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में मतदान हो रहा है।

सीएम शिवराज ने किया मतदान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुधनी से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी श्रीमती साधना सिंह और दोनों बेटों के साथ मतदान किया। इसी के साथ उन्होने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 18 साल में एमपी को बीमारू से विकसित राज्य बनाया है और अब उनका लक्ष्य इसे देश का सर्वोच्च राज्य बनाने की है।

नरोत्तम मिश्रा ने डाला वोट

गृहमंत्री और दतिया से बीजेपी प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी अपना वोट डाला। दतिया विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने कांग्रेस के राजेंद्र भारती खड़े हैं।

कमलनाथ ने दिया वोट

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार कमलनाथ ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार वो लगातार बदलाव और विकास के नाम पर जनता से साथ देने का आह्वान करते आए हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने किया मतदान

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर-1 से भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने अपने परिवार के साथ मतदान में हिस्सा लिया। उन्होने हाल ही में विधानसभा क्रमांक 1 में अपना नया निवास बनाया है और कहा है कि अब वो यहीं रहकर जनता की सेवा करेंगे। इससे पहले वो सालों से विधानसभा क्रमांक 2 में रहते आए हैं।

कमल पटेल ने दिया वोट

कृषि मंत्री और हरदा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला। कांग्रेस ने उसके मुकाबले में आर के दोगने को मैदान में उतारा है। दोनों उम्मीदवार तीसरी बार आमने सामने हैं।

सज्जन सिंह वर्मा ने किया मतदान

सोनकच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार सज्जन सिंह वर्मा ने भी अपना वोट डाला। यहां उनका मुकाबला पूर्व विधायक राजेश सोनकर के साथ है।

नकुल नाथ ने दिया वोट

छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ व उनकी धर्मपत्नी ने मतदान में हिस्सा लिया। उन्होने वोट डालने के बाद लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की।

राजेंद्र शुक्ला ने किया मतदान 

रीवा से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र शुक्ल ने अपने परिवार सहित मतदान किया। विन्ध्य इलाके में बीजेपी की खासी पैठ है और रीवा सीट भापजा का गढ़ मानी जाती है। यहां इनके सामने कांग्रेस ने राजेंद्र शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

जीतू पटवारी ने डाला वोट

मध्य प्रदेश के पूर्व खेल और युवा कल्याण मंत्री एवं राऊ से कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी ने भी मतदान किया। वो मतदान केंद्र पर अपनी मां के साथ पहुंचे और दोनों ने साथ में वोट डाले।

अनुपम राजन ने किया मतदान

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन भी भोपाल में सुबह अपनी पत्नी स्मिता राजन के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होने सेल्फी भी खिंचवाई।

हरिनारायण चारी मिश्र ने डाला वोट

राजधानी में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने वाले  भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने भी मतदान किया। उन्होने लोगों से शांति के साथ मतदान करने की अपील की।

संजय चौधरी ने दिया वोट

पूर्व डीजी संजय चौधरी ने भी मतदान किया। वे अपनी पत्नी प्रो.डा.रुचिरा चौधरी ने के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोटो डाला।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews