
Chief Minister Dr. Mohan Yadav will participate in the state-level road safety seminar on October 15
MP Global Investors Summit 2025 :”ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025″ के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की कि इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन की तरह विकसित किया जाएगा। इसी के साथ प्रदेश के अन्य शहरों को इंदौर की तरह विकसित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस ग्लोबल समिट के बाद हम सेक्टर-वाइज समिट भी आयोजित करेंगे।
आज के सत्र में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी, विश्वास कैलाश सारंग जी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, महापौर मालती राय, सुप्रसिद्ध अभिनेता और मध्यप्रदेश के ब्रांड एंबेसडर पंकज त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Global Investors Summit : दूसरे दिन अलग-अलग सत्र आयोजित
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “प्रवासी मध्यप्रदेश समिट” में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को प्रदेश में निवेश की सरल, सुगम नीतियों से अवगत कराया। इसी के साथ उन्होंने शहरों में भूमि मूल्य (Unlocking Urban Land Value) के संबंध में आयोजित सत्र में भी सहभागिता की। यहां सीएम ने निवेशकों और उद्योगपतियों को प्रदेश की अनंत संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ‘हमारी सरकार मध्यप्रदेश को उद्योग और निवेश का केंद्र बनाकर, प्रदेश विकास को नई गति देने के लिए निरंतर कार्यरत है। निवेश का यह महाकुंभ स्वर्णिम मध्यप्रदेश के ध्येय प्राप्ति में न सिर्फ महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा, बल्कि रोजगार सृजन में भी अभूतपूर्व सिद्ध होगा।’
मुख्यमंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इंदौर को मुंबई और दिल्ली की तरह विकसित किया जाएगा, वहीं प्रदेश के अन्य शहरों को इंदौर की तरह विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन की तरह विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोपाल और इंदौर में मेट्रो शुरू करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। पहले ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र में मेट्रो शुरु की जा रही है और फिर अन्य शहरों पर फ़ोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आबादी बढ़ेगी, वैसे-वैसे शहरो का विस्तार होगा। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के माध्यम से हमने पूरे मध्यप्रदेश में रोजगार, उद्योग और व्यापार का वातावरण बनाने का प्रयास किया है। अब अब ग्लोबल समिट में प्रदेश सरकार की 18 नई पॉलिसी लॉन्च की गई हैं और इस ग्लोबल समिट के बाद अब सेक्टर-वाइज समिट भी आयोजित किए जाएंगे।
सीएम ने कहा कि सरकार विमान सेवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी लगातार काम कर रही है और एविएशन नीतियों में बदलाव किया गया है। यदि कोई फ्लाइट नियमित रूप से संचालित होती है तो प्रति फ्लाइट प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। इसके तहत साढ़े सात लाख रुपए प्रति फ्लाइट प्रतिदिन इंसेन्टिव दिया जाएगा। यात्री मिले न मिले, सरकार विमान चलाने के लिए पैसा देगी। जबलपुर, सिंगरौली और रीवा से भी नियमित फ्लाइट सेवाएं संचालित हो रही हैं। साथ ही, एयर एंबुलेंस की सुविधा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एमपी सरकार और सीएम को दी बधाई
कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इ आयोजन के लिए मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की समिट से और बेहतर अचीवमेंट है और करोड़ों के Mou के बाद ग्राउंड पर भी ये काम दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर में विकास के लिए इस समिट में जो भी सुझाव मिलेंगे, केंद्र सरकार उन पर काम करेगी।
इंदौर को मुंबई और दिल्ली की तरह विकसित किया जाएगा, वहीं प्रदेश के अन्य शहरों को इंदौर की तरह विकसित करेंगे। इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन की तरह विकसित किया जाएगा : CM@DrMohanYadav51 @investindia @Industryminist1 @MPIDC #GIS4InvestInMP #GISMP2025 #BhopalGIS #InvestInMP… pic.twitter.com/xthcxwOCAW
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 25, 2025
[dgv_vimeo_video id=”1060001533″]
प्रदेश सरकार की 18 नई पॉलिसी लॉन्च की गई हैं…
अब ग्लोबल समिट के बाद हम सेक्टर-वाइज समिट भी आयोजित करेंगे : CM@DrMohanYadav51 @investindia @Industryminist1 @MPIDC #GIS4InvestInMP #GISMP2025 #BhopalGIS #InvestInMP #GISBhopal pic.twitter.com/ZDuAOaVH18
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 25, 2025
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

