
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीते दिन मध्यप्रदेश (MP) में बहुत बड़ी मात्रा में गांजा (Hemp) पकड़े जाने के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार बड़ी तैयारी में है। इस बात की जानकारी मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam mishra) ने दी है। दरअसल ऑनलाइन बिजनेस (online business) करने वाली कंपनियों को लेकर मध्यप्रदेश में पॉलिसी (policy) बनाई जाएगी। ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनियों को इन्हीं गाइडलाइन (guideline) का पालन करते हुए प्रदेश में व्यापार करना होगा।
जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनियों की गाइडलाइन नहीं है। मध्यप्रदेश की तरफ से पूरे देश में कार्यरत ऑनलाइन कंपनियों के लिए गाइडलाइन तैयार किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनियों को गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
बता दें कि बीते दिनों मध्यप्रदेश में ऑनलाइन मार्केट के तहत बड़ी मात्रा में गांजा सप्लाई किया गया है। वहीं अब तक हुए जांच में जो बात निकल कर सामने आई है। उसके मुताबिक 384 टन गांजा की बिक्री ऑनलाइन माध्यम से की गई है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके साथ ही अमेजन कंपनी (Amazon Company) से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जांच में सहयोग करें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”647188371″]
Read More: PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आएगी 10वीं किस्त, मिलेंगे अन्य लाभ
देशभर में इन दिनों कॉमेडियन वीरदास (veerdas) चर्चा का विषय बने हुए हैं। आए दिन ट्विटर पर उनके खिलाफ Hashtag चलाए जा रहे हैं। कॉमेडियन वीर दास पर हिंदू सभ्यता को बदनाम करने के आरोप लगे हैं। इसी विषय पर बोलते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में कई ऐसे विदूषक हैं, जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति का मजाक बनाने से पीछे नहीं हटते हैं। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं, जो इन जैसे लोगों का समर्थन करते हैं।
राहुल गांधी-कमलनाथ पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह सभी लोग भारत को बदनाम करने की बात करते हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार वीर दास पर भी बड़ा एक्शन लेगी। कॉमेडियन वीर दास के कार्यक्रम को मध्यप्रदेश में आयोजित ना किया जाए। इस पर तैयारी की जा रही है। मध्यप्रदेश में कॉमेडियन वीर दास के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”647188711″]
वही जल्द भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन (habibganj railway station) के नाम बदलने के बाद अब हबीबगंज थाने (habibganj police station) का भी नाम बदला जा सकता है। दरअसल इसकी जानकारी देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि हबीबगंज थाने का नाम बदलने को लेकर एक प्रस्ताव सामने आया है। सरकार थाने का नाम बदलने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। जिसके बाद माना जा रहा है कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन के नाम बदलने के बाद अब जल्द हबीबगंज थाने का नाम बदला जाएगा।
#Bhopal में #HabibganjRailwayStation का नाम बदलने के बाद अब हबीबगंज थाने का नाम बदलने को लेकर एक प्रस्ताव आया है।
सरकार थाने का नाम बदलने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। pic.twitter.com/Cia4gVLm4r
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 18, 2021
