MPPSC 2022: इन पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

MPPSC

MPPSC Recruitment 2022 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों (MPPSC Candidates) के लिए ताजा अपडेट है। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग (MP higher education department) ने सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव रजिस्ट्रार भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके तहत आवेदन की प्रक्रिया आज शुक्रवार 18 नवंबर से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर निर्धारित की गई है।

खास बात ये है कि मध्यप्रदेश शासन की सेवा में कार्यरत शासकीय निगम मंडल उपक्रम आयोग बोर्ड के कर्मचारी और नगर सैनिक अभ्यर्थियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र को मान्य किया जाएगा। वही अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर रोजगार पंजीयन से छूट दी जाएगी।रोजगार पंजीयन संबंधित न्यायालय जबलपुर में पारित आदेश के अनुपालन में अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय पंजीयन से मुक्त किया गया है।

MP Government JOB Recruitment 2022

कुल पद– 4

पदों का विवरण– दो अनारक्षित श्रेणी । एक अनुसूचित जनजाति । एक ओबीसी के लिए आरक्षित।

पद का नाम – कुलसचिव

विभाग का नाम- उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन

श्रेणी – राजपत्रित प्रथम श्रेणी

आयु सीमा– नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयुसीमा 32 वर्ष, जबकि अधिकतम 45 वर्ष हो सकती है। आरक्षित श्रेणी में आयुसीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

योग्यता– किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55% न्यूनतम अंक सहित ग्रेड प्वाइंट समकक्ष स्केल के साथ स्नातकोत्तर उपाधि या समकक्ष उपाधि होना अनिवार्य है। शासकीय विभाग संस्था और शासकीय विश्वविद्यालय में न्यूनतम 10 वर्ष का प्रशासनिक शैक्षणिक अनुभव रखने वाले द्वितीय श्रेणी अधिकारी को मौका दिया जाएगा।

वेतनमान – ₹141800

पद के मुख्य कर्तव्य – विश्वविद्यालय के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी प्रशासनिक नियंत्रण और अनुश्रवण संबंधित कार्य संभालना

आवेदन शुल्क – राज्य के एससी/एसटी/ओबीसी (नॉनक्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये लागू हैं।

ऐसे होगा चयन

एमपीपीएससी के नोटिफिरेशन अनुसार आवेदकों की संख्या 500 से कम होने पर इंटरव्यू के जरिये सीधे चयन कर लिया जाएगा। 500 से अधिक आवेदन आने पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेश के मूल निवासी को जीवित रोजगार पंजीयन आवेदन करते समय आवश्यक नहीं होगा लेकिन साक्षात्कार के समय उन्हें मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • 18 नवंबर दोपहर 12:00 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
  • आयोग कार्यालय में अभिलेख सहित आवेदन पत्र 28 दिसंबर 2022 तक जमा कर सकते हैं ।
  • आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की तारीख 25 नवंबर 2022 से 19 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रार 2022 पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें ।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews