MP Government Jobs : शिक्षकों के लिए बड़ा मौका, निकाली गई भर्ती, 18 अप्रैल से पहले करें आवेदन

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Government Jobs) की तलाश कर रहे युवाओं (youth) के लिए बड़ा मौका है। दरअसल शिक्षक भर्ती (teachers recruitment) को लेकर एक तरफ जहां सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने बड़ी घोषणा की है। वहीं अब मध्य प्रदेश के सरकारी भोज विश्वविद्यालय (MP Bhoj University) द्वारा अतिथि शिक्षकों के पद पर नियुक्ति निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अप्रैल 2022 घोषित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवार 18 अप्रैल 2022 से पहले एमपी भोज यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती नियम और पॉलिसी को अच्छी तरह से पढ़ ले। बता दें कि भर्ती 10 पदों पर आयोजित की जाएगी।

पद

दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए 3 पद, श्रवणबाधित अभ्यर्थियों के लिए एक पद, अधिगम विकलांगता अभ्यर्थियों के लिए 4 पद और बौद्धिक विकलांग अभ्यर्थियों के लिए 2 पद पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

Read More : CM की बड़ी घोषणा- राज्य में भी लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ

योग्यता

वही इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को m.Ed के साथ स्पेशल एजुकेशन में मास्टर डिग्री के लिए 55 फीसद अंक के साथ आरसीआई से मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों का कम से कम 5 वर्ष के लिए इस वर्ष कार्य में अनुभव को भी अनिवार्य किया गया है।

वहीं मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा नियम निर्देश जारी करते हुए नोटिस जारी की गई है। पद की संख्या को परिवर्तित किया जा सकता है और विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमानुसार मानदेय प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश भोज विश्वविद्यालय भोपाल के विश्वविद्यालय पर विजिट कर सकते हैं।

Link

https://mpbou.edu.in/adv/2022/bedsede%20vigyapan.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews