MP Government Jobs : युवाओं के पास बड़ा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आमंत्रित, जाने प्रक्रिया पात्रता और नियम

Maharashtra Water Resources Department Recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Government jobs) की तलाश के लिए युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नियमित रूप से सरकारी नौकरियों के नोटिफिकेशन (notification) सामने आ रहे है। इसी बीच मध्य प्रदेश में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती (para staff recruitment)-Guest Teachers के लिए वैकेंसी शुरू की गई। जिसके लिए आवेदन मांगे गए है। उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विस्तृत जानकारी के मुताबिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में पैरामेडिकल स्टाफ सहित सहायक ग्रेड 3 और सहायक ग्रेड 4 पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा और शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल में भी पारा मेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन की मांग की गई है।

इसके अलावा गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज जबलपुर दतिया मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के कई विभागों के लिए स्टाफ नर्स की परीक्षा एक ही तिथि में एक ही समय में एक प्रश्न पत्र द्वारा आयोजित की जाएगी। आवेदक एक से अधिक विभागों में आवेदन किया है। उनके लिए एक ही परीक्षा के प्राप्तांक को मेरिट में मान्य किया जाएगा। इसके अलावा आवेदक क्रमांक और अन्य जानकारी के साथ से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Read More : पैरेंट्स टीचर मीटिंग में अपने बच्चे के साथ न करें ऐसा बर्ताव, डिमोटिवेट हो सकता है आपका बच्चा

बता दें कि परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित होनी है वैसे आवेदक जिन्होंने एक से अधिक विभाग के लिए आवेदन किया है। उसमें अपने अन्य जानकारी अच्छे से सुधार करवा ले। किसी भी तरह की त्रुटि पाए जाने पर ऑनलाइन कस्टमर केयर के जरिए सुधार किए जा सकते हैं अन्यथा विभाग की मेरिट सूची में अगर उम्मीदवारों का नाम नहीं आता है तो यह पूर्ण रूप से उम्मीदवारों की जवाबदारी होगी।

इसके अलावा जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित जिला अतर्रा विकासखंड स्तर पर छात्रावास में निवास करने वाले अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों को उच्च शिक्षा व्यवस्था दिलाने के उद्देश्य से कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्कृष्ट छात्रावास में कोचिंग किए जाने को लेकर एक शिक्षक और शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे शिक्षक और शिक्षिका 30 जून तक आवेदन करने की पात्रता रखेंगे।

जानकारी के मुताबिक इंदौर संभाग के बड़वानी जिले में संचालित अनुसूचित जाति जनजाति जिला स्तर पर दो और विकासखंड स्तर पर 12 उत्कृष्ट छात्रावास में कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। कोचिंग के संचालन के लिए छात्रावास में 8:00 से 10:00 और शाम 7:30 से 9:30 तक आयोजित की जाती है। जिसके बाद शासन द्वारा निर्धारित दर हेतु मानदेय शिक्षकों को उपलब्ध कराए जाते हैं।

कोचिंग योजना के संचालन के लिए विषय विशेषज्ञों का चयन किया जा रहा है। इस मामले में जिला स्तरीय शासक विद्यालय और कन्या उत्कृष्ट छात्रावास बड़वानी हेतु विकासखंड स्तरीय बालक और कन्या उत्कृष्ट छात्रावास पार्टी सहित ठीकरा, राजपुर, सेंधवा, निवाली, पानसेमल सहित अन्य क्षेत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, जनजाति कार्य विभाग बड़वानी के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews