MP News: अभ्यर्थियों के लिए अपडेट, 3 दिसंबर से पहले करें च्वाइस फिलिंग, इस आधार पर होगी पद-स्थापना

MP News, MP college

Community Health Officer : अभ्यर्थियों के लिए ताजा अपडेट है। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय आयुष मिशन में संविदा सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) वर्ष 2022 की परीक्षा 23 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा की प्रावीण्य-सूची 23 जुलाई, 2022 को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जारी की जा चुकी है।

रिक्त सीटों पर आवंटन के लिये अभिलेख सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिये 29 नवम्बर से 3 दिसम्बर, 2022 तक एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट www.mponline.gov.in पर संस्थावार च्वाइस फिलिंग प्रदर्शित रहेगी। यदि कोई अभ्यर्थी च्वाइस फिलिंग नहीं करता है, तो ऐसे अभ्यर्थी का चयन नहीं किया जायेगा। इसके लिये उम्मीदवार स्वयं उत्तरदायी होगा। इस संबंध में कोई दावा मान्य नहीं होगा। च्वाइस फिलिंग के बाद प्रावीण्य-सूची के आधार पर
पद-स्थापना की जायेगी। च्वाइस फिलिंग के लिये पोर्टल शुल्क 50 रूपये और जीएसटी शुल्क देय होगी।

आयुष शिक्षा का विस्तार

आयुष विभाग गुणवत्तापूर्ण आयुष शिक्षा प्रदान करने के लिये लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिये राज्य में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश क्षमता की वृद्धि की गई है। शासकीय आयुष महाविद्यालयों में 700 स्नातक एवं 155 स्नातकोत्तर छात्रों को प्रवेश के लिये सीटें उपलब्ध हैं। प्रायवेट सेक्टर के आयुष महाविद्यालयों में 3850 स्नातक और 163 स्नातकोत्तर छात्रों के लिये सीटें उपलब्ध हैं। सीट वृद्धि से छात्रों को आयुष की शिक्षा प्राप्त करने के लिये प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और प्रदेश में माँग के अनुरूप विशेषज्ञ आयुष चिकित्सक उपलब्ध हो सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews